{"_id":"5ec046fa8ebc3e90a359c253","slug":"forget-the-red-zone-two-more-hotspots-may-increase-in-nijat-district-bareilly-news-bly406076918","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन से फिलहाल भूल जाएं निजात जिले में बढ़ सकते हैं दो और हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन से फिलहाल भूल जाएं निजात जिले में बढ़ सकते हैं दो और हॉटस्पॉट
विज्ञापन
बिहारीपुर करोलान में सैनिटाइजेशन करते निगम कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरा के मां-बेटे के स्वस्थ होने के बाद रेड जोन से मुक्त होने की उम्मीदों को एक के बाद एक झटके
विज्ञापन
बरेली। चार दिन पहले ब्रह्मपुरा के मां-बेटे के कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटने के बाद शहर ने एक बार फिर रेड जोन से बाहर आने का सपना देखना शुरू कर दिया था लेकिन तीन दिन में ही यह सपना जल्द पूरा हो पाने की सारी उम्मीदें टूट गईं। तीन नए संक्रमित चिह्नित होने के बाद अब नौ लोगों के दो पूल सैंपल पॉजिटिव आने से तय हो गया है कि बरेली में संक्रमितों की संख्या फिलहाल और बढ़ रही है लिहाजा रेड जोन से जल्दी मुक्ति नहीं मिलने वाली।
दोनों पूल में शामिल नौ लोगों की जब अलग-अलग रिपोर्ट आईवीआरआई से जारी होगी तो जिले में दो और नए हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडरा रहा होगा। रेड जोन से कोई जिला तभी ऑरेंज जोन में बदलता है जब कम से कम 21 दिन तक कोई नया केस न पाया जाए लेकिन बरेली में प्रवासियों की आमद बढ़ने के साथ लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है और तीन दिन में ही कई नए केस सामने आ चुके हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि एक्टिव सर्विलांस के तहत हुई ट्रेसिंग से पता चला है कि दो दिन पहले ये दोनों परिवार बस से बरेली आए थे। यहां से यह सीधे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। जहां उनके सैंपल लेकर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों पॉजिटिव पूल में शामिल परिवार राजस्थान से आए हैं। इसमें से एक परिवार जयपुर के रबड़ी मंडी इलाके में रहता था। दूसरा परिवार राजस्थान में कहां रहता था, इसकी जानकारी सर्विलांस टीम कर रही है।एसीएमओ ने बताया कि दोनों पूल में से एक परिवार में पांच लोग और दूसरे में चार लोगों का सैंपल लिया गया था। रविवार को अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें से संक्रमित का पता लगने के बाद दोनों इलाकों को हॉटस्पॉट भी बनाया जाएगा।