{"_id":"687111879a9f270f6d07e84a","slug":"forest-department-team-could-not-catch-the-leopard-in-bareilly-s-hafizganj-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैमरे में आया तेंदुआ... पिंजरे में नहीं, 15 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैमरे में आया तेंदुआ... पिंजरे में नहीं, 15 दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई वन विभाग की टीम
Fri, 11 Jul 2025 07:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 11 Jul 2025 07:01 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज इलाके में वन विभाग की टीम ने खेतान फैक्टरी परिसर में पिंजरा और कैमरे लगाए हैं। तेंदुआ कैमरे के सामने तो आया, लेकिन पिंजरे में नहीं आया।
विज्ञापन
कैमरे में कैद हुई तेंदुए की तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज इलाके में 15 दिन से घूम रहे तेंदुए को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी है। जोन स्तर की टीम भी तेंदुए को पकड़ने में नाकाम रही। बंद खेतान फैक्टरी परिसर में लगाए गए कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद हुई, लेकिन वह पिंजरे में नहीं फंस सका। आसपास के गांवों व खेतों में लगातार तेंदुआ देखे जाने से लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन
बंद खेतान फैक्टरी में 26 जून को तेंदुए ने चौकीदार अजय कुमार की गाय पर हमला किया था। चौकीदार ने छत पर चढ़कर तेंदुआ का वीडियो बनाया और उसे भगाकर अपनी गाय को बचाया था। जिसके बाद उसने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवा दिया, लेकिन अब तक तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया है।
विज्ञापन
कई बार देखा जा चुका है तेंदुआ
गांव सुडियावा, लाड़पुर गौंटिया, फैजुल्लापुर आदि के आसपास कई बार तेंदुआ देखा गया। पांच जुलाई को जोन लेवल की टीम तेंदुआ पकड़ने के लिए भेजी गई। इस टीम ने फैक्टरी परिसर में दो कैमरे लगाए। एक कैमरे में दीवार की तरफ से छलांग लगाते तेंदुआ की तस्वीर आई है। लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया है।
विज्ञापन
तेंदुआ न पकड़े जाने से फैक्टरी के समीप स्थित स्कूल के बच्चे व शिक्षकों में दहशत है। किसान भी खेतों पर जाने से डर रहे हैं। लोगों को अपनी जानमाल का खतरा नजर आ रहा है। वन रेंजर केके मिश्रा का कहना है कि तेंदुआ को पकड़ने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।