{"_id":"5d1e59658ebc3e3ce00958d9","slug":"forest-bareilly-news-bly3673694194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में मनरेगा से लगाए जाएंगे 41 लाख नए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में मनरेगा से लगाए जाएंगे 41 लाख नए पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। योगी सरकार ने इस बार बरसात में ‘जितनी आबादी, उतने पेड़’ लगाने का लक्ष्य प्रत्येक जनपद को सौंपा है। बरेली में आबादी के लिहाज से 41 लाख पौधरोपड़ का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मनरेगा से गड्ढे खोदने का काम चल रहा है। अफसरों की मानें तो ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपड़ के लिए अब तक आठ लाख गड्ढे खोदे जा चुके हैं। 31 जुलाई तक गड्ढे खोदने का काम जारी रहेगा।
अगर इस निर्धारित अवधि तक गड्ढे लक्ष्य के अनुरूप नहीं खुद पाए तो 31 जुलाई से गड्ढा खोदकर पौधरोपड़ का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी मेंबरों के अलावा जिला, तहसील और ब्लाक स्तर के अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपड़ के बाद उनकी देखभाल की भी जिम्मेदारी दी जाएगी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस बार मनरेगा से किसानों को उनके खेत की मेड़ या तालाब के किनारे पौधे लगाने के लिए व्यक्तिगत रूप से पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मनरेगा श्रमिक किसान के आवेदन पर उसके खेत में पौधे लगाने के लिए गड्ढे भी निशुल्क खोदेंगे और पौधे भी लगाएंगे। किसान को केवल उनकी देखभाल करनी है। जरूरत के अनुसार वन विभाग से फलदार और छायादार पौधे दिलाए जाएंगे।