फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Foreign students will be able to study and research in the university

Bareilly News: विवि में पढ़ाई व शोध कर सकेंगे विदेशी छात्र

Wed, 27 Sep 2023 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Foreign students will be able to study and research in the university
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में जल्द मेडिकल फैकल्टी और कृषि संकाय संचालित होगा। इसी सत्र से विदेशी छात्र विश्वविद्यालय में पढ़ाई व शोध कर सकेंगे। पार्ट टाइम पढ़ाई समेत 22 प्रस्ताव विद्या परिषद की बैठक में अनुमोदित हुए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रुहेलखंड इंक्यूबेशन फाउंडेशन भवन के कॉर्पोरेट काॅन्फ्रेंस हॉल में विद्या परिषद की बैठक हुई। इसमें विषय वर्गीकरण के प्रस्तावों का अनुमोदन हुआ। देश/विदेश के किसी संस्थान में संचालित स्नातक/परास्नातक, प्री-पीएचडी कोर्स वर्क की अनुमति को भी अनुमोदित किया गया। स्नातक (त्रिवर्षीय), स्नातक (चतुर्वर्षीय), परास्नातक (एकल विषय) के संशोधित पाठ्यक्रम संरचना, क्रेडिट फ्रेमवर्क पर सहमति बनी। ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालन के लिए अन्य संस्थाओं से अनुमोदन पर मंथन हुआ।
विज्ञापन


अलग नाम से जारी हो उपाधि
संगीत (गायन), संगीत वादन (तबला), संगीत वादन (सितार) के विद्यार्थियों की अंकतालिकाओं/उपाधियों में विषयों के नाम अलग-अलग अंकित कराने पर सहमति बनी। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशंस इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम का नाम अब बीटेक इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग होगा। प्रौढ़ सतत शिक्षा एवं विस्तार पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों में नए पाठ्यक्रमों संचालन का अनुमोदन
एसएम कॉलेज चंदौसी के प्रस्ताव का अनुमोदन हुआ। फैशन डिजाइनिंग, संगीत प्रशिक्षण राज्य प्रदर्शन, कुकिंग, डिजिटल मार्केटिंग, कार्यालय प्रबंधन, विज्ञापन बिक्री संवर्धन एवं बिक्री प्रबंधन, फिजिकल फिटनेस एवं जिम ट्रेनर, प्लांट पैथोलॉजी आदि पाठ्यक्रमों के संचालन पर सहमति बनी। माइक्रोबायोलॉजी के पाठ्यक्रम और संशोधित अध्यादेश का अनुमोदन हुआ।

खुलेंगे नए संकाय
विश्वविद्यालय परिसर में कृषि संकाय, एमएससी व पीएचडी जैव-सूचना विज्ञान और कम्प्यूटेशनल जीव विज्ञान, मेडिकल फैकल्टी की स्थापना का प्रस्ताव अनुमोदित हुआ। एमबीए (मार्केटिंग) में दोहरी विशेषज्ञता, एमबीए पाठ्यक्रम, एग्जिक्यूटिव, त्रिवर्षीय एमबीए पर सहमति बनी। ग्लोबल सस्टेनिबिलिटी सेंटर की स्थापना, बीएलएड के आधार पर एमएड में प्रवेश देने, क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में स्वास्थ्य अर्थशास्त्र में चार साल, वित्तीय अर्थशास्त्र में दो साल का पीजी कार्यक्रम, खुशी केंद्र की स्थापना, सांख्यिकी/डाटा विश्लेषण लैब और डाटा बैंक की स्थापना पर सहमति बनी।


एमबीए पाठ्यक्रम पर बनी सहमति
विदेशी विश्वविद्यालयों में जॉन कैरोल विश्वविद्यालय, ओहियो यूएसए के सहयोग से यूजी और पीजी स्तर पर एमबीए शुरू करने पर सहमति बनी। इससे शैक्षिक साझेदारी, अनुसंधान, उद्यमशीलता साझेदारी, आउटरीच साझेदारी, छात्र व फैकल्टी विनिमय, छात्रों के क्रेडिट प्रवास आदि पर सहमति बनी। बैठक में कुलसचिव अजय कृष्ण, परीक्षा नियंत्रक संजीव, मीडिया सेल प्रभारी डॉ. अमित व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed