फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forecast: Monsoon will knock on June 25

पूर्वानुमान : 25 जून को दस्तक देगा मानसून

Fri, 23 Jun 2023 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Forecast: Monsoon will knock on June 25
बरेली। तीन दिन से रिमझिम फुहारों का आनंद ले रहे शहरवासियों को जल्द ही मानसून भी सराबोर करेगा। मौसम विभाग ने बरेली में 25 जून से मानसून हावी होने की संभावना जताई है। प्री मानसून के बचे चार दिनों में भी हल्की-तेज बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ गिरने के बाद शहर में लोगों को तपती गर्मी से निजात मिल रही है। कहीं खंड वर्षा तो कहीं रिमझिम फुहारें सुकून पहुंचा रही है। बृहस्पतिवार को भी बारिश की उम्मीद थी मगर बुधवार रात 0.5 मिमी वर्षा के बाद आसमान साफ हो गया। लिहाजा, न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दिन में तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़त के बाद 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ ने अगले ने चार दिन तक प्री मानसून की बारिश और उसके बाद मानसून हावी होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद हवाओं में नमी का स्तर 100 फीसदी पहुंचने से राहत मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम इनपुट

अधिकतम: 37.3

न्यूनतम: 27.3

पूर्वानुमान: दिन में हल्की धूप रहेगी। अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की संभावना है।

सूर्योदय: 5:16 बजे

सूर्यास्त: 7: 13 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed