UP: जबरन किया निकाह, फिर तलाक देकर दो बार हलाला, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात; पीड़िता बोली- देह व्यापार...
युवती का आरोप है की उसका पति आपराधिक किस्म का है। वह उससे देह व्यापार कराना चाहता है। युवती का तीसरी बार भी गर्भपात कराने की फिराक में है। युवती पति के डर से उत्तराखंड में छिपकर रह रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीड़ित युवती ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने लोकलाज के डर से उसे चुप करा दिया। कुछ दिन बाद युवक उसे जबरन नोएडा ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। नोएडा में मौलाना को बुलाकर जबरन उससे निकाह कर लिया। इसके बाद उसका शोषण करने लगा।
गर्भपात भी कराया
गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद वह उसे बरेली लेकर आया और तीन तलाक देकर भगा दिया। युवती के परिजनों से बात कर उसे दोबारा रखने को तैयार हो गया और उसका एक व्यक्ति के साथ हलाला कराया। दूसरी बार निकाह के बाद युवती दोबारा गर्भवती हो गई।यह भी पढ़ें- दुल्हन की हत्या: जयमाला से फेरों तक पिटाई, ससुराल से साजिश रचकर लाए, आन की खातिर अपनों ने मार डाला; बहन...
पीड़िता का आरोप है कि दोबारा भी उसने गर्भपात करा दिया। कुछ दिन तक सब-कुछ ठीक रहा, फिर पति ने दोबारा युवती को तलाक दे दिया और सैलानी निवासी दोस्त से उसका हलाला कराया। अब पति ने तीसरी बार युवती से निकाह कर लिया है। युवती तीसरी बार गर्भवती हुई तो उसे फिर से भगा दिया।
यह भी पढ़ें- उधार में फंसे पांच करोड़: सुसाइड नोट लिख व्यापारी ने खुद को मारी गोली, पति को लहूलुहान देख गश खाकर गिरी पत्नी
पीड़ित युवती का आरोप है की उसका पति आपराधिक किस्म का है। वह उससे देह व्यापार कराना चाहता है। युवती का तीसरी बार भी गर्भपात कराने की फिराक में है। युवती पति की करतूतों से डरी हुई है। इसके कारण वह डर से उत्तराखंड में छिपकर रह रही है। युवती की शिकायत पर बारादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।