{"_id":"59e667624f1c1bcc538b7e46","slug":"forced-abolition-of-admission-students-wanting-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन लिए गए प्रवेश निरस्त, छात्रों को मिले मनचाहे कॉलेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जबरन लिए गए प्रवेश निरस्त, छात्रों को मिले मनचाहे कॉलेज
बरेली।
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन कॉलेजों ने धोखे से छात्रों के प्रवेश अपने यहां कर लिए थे उसमें विश्वविद्यालय ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। ऐसे कॉलेजों में हुए प्रवेश निरस्त करते हुए छात्रों को इच्छानुसार कॉलेज आवंटित कर दिया गया है। संबंधित कॉलेजों को भी विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर दिया है। यहां नियमानुसार छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया 16 सितंबर को समाप्त हो गई थी। काफी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति को शिकायत की थी कि उनके प्रवेश जबरन कॉलेजों ने अपने यहां कर लिए जबकि वह दूसरे कॉलेज में प्रवेश चाहते थे। उनकी मेरिट भी अच्छी थी। बरेली के ही कई कॉलेजों में ऐसे मामले सामने आए थे। विश्वविद्यालय ने शिकायत वाले कॉलेजों से चार अक्तूबर तक प्रमाण पत्रों के साथ जवाब तलब किया था। अधिकतर कॉलेजों ने अपना जवाब नहीं दिया। जवाब न मिलने पर प्रवेश समिति ने इन छात्रों को इच्छानुसार कॉलेजों में प्रवेश देने की अनुमति का निर्णय लिया। प्रवेश पोर्टल पर इन छात्रों का डाटा भी अपडेट कर दिया गया। संबंधित कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं कि वो इन छात्रों के नाम चेक कर लें। सीट उपलब्धता और निमयों के अनुसार इन छात्रों को अपने यहां प्रवेश दे दें। एडमिशन करने के बाद इनकी सूचना भी मांगी है।
वर्जन
जिन छात्रों की शिकायत आई थी उनका निस्तारण कर दिया है। इन छात्रों को इच्छानुसार कॉलेज भी आवंटित कर दिया है। वह संबंधित कॉलेज में जाकर प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेजों को भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
-प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता, समन्वयक प्रवेश समिति