फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Force deployed in Jogi Nawada Bareilly on the second day of lathi charge

बरेली बवाल प्रकरण: दूसरे दिन भी जोगी नवादा में फोर्स तैनात, घुड़सवार पुलिस ने की गश्त, चप्पे-चप्पे पर नजर

Tue, 01 Aug 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 06:16 PM IST
सार

बरेली में मंगलवार को थाना बारादरी के नए प्रभारी हिमांशु निगम ने जोगी नवादा में जाकर जानकारी जुटाई। नए कांवड़ जत्थे को निकालने से पहले पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। 

विज्ञापन
Force deployed in Jogi Nawada Bareilly on the second day of lathi charge
जोगी नवादा में घुड़सवार पुलिस ने की गश्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा और चक महमूद में रविवार को कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवानों की तैनाती कायम है। मंगलवार को थाना बारादरी के नए प्रभारी हिमांशु निगम ने मोहल्ले में जाकर जानकारी जुटाई। नए कांवड़ जत्थे को निकालने से पहले पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। गलियों के निकास और स्थानीय लोगों से बात कर रजिस्टर बनाया जा रहा है। घुड़सवार पुलिस ने भी इलाके में गश्त की। 

विज्ञापन


चक महमूद से पहले पिछले रविवार को जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर बवाल हुआ था। सप्ताहभर बाद ही दोबारा बवाल हो गया। रविवार को कांवड़ यात्रा से पहले जुटी भीड़ में शामिल खुराफातियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। सोमवार को चक महमूद से जोगी नवादा तक 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं। महिलाएं और बच्चे घरों में कैद रहे। पुरुष सड़क किनारे या चबूतरों पर बैठकर चर्चा करते नजर आए। 

विज्ञापन

सादा कपड़ों में घूमकर ले रहे टोह

चक महमूद से जोगी नवादा तक पुलिस और खुफिया अमले के लोग सक्रिय हैं। कई पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में भीड़ के बीच टोह ले रहे हैं। उच्चाधिकारियों के जरिये माहौल की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष के लोगों को घटना पर अफसोस

रविवार की घटना को लेकर सोमवार को भी पूरे दिन चर्चा रही। चक महमूद में कांवड़िया पक्ष के लोग तो जोगी नवादा में दूसरे पक्ष के लोग चबूतरों पर बैठकर चर्चा कर रहे थे। दोनों ही पक्ष के बुजुर्गों ने घटना को लेकर अफसोस जताया। 

हाजी अलीजान का कहना था कि वर्ष 2012 के बाद फिर इलाके में घटना हुई है। उनके पक्ष के लोग घरों में चले गए थे। दूसरे पक्ष की ही गलती रही जो यह नौबत आई। बुजुर्ग मोतीराम ने कहा कि स्थानीय लोग मजदूरी पेशा हैं। मुकदमेबाजी और झगड़ों में फंसकर उनकी रोजी रोटी प्रभावित होती है। पुलिस प्रशासन को बवाल न होने का पुख्ता इंतजाम करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed