{"_id":"603168998ebc3ee9365bfa0a","slug":"for-jam-public-vip-corridor-for-officers-bareilly-news-bly43793601","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम पब्लिक के लिए.. अफसरों के लिए वीआईपी कॉरीडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम पब्लिक के लिए.. अफसरों के लिए वीआईपी कॉरीडोर
विज्ञापन
जब वीआईपी काफिला गुजरा तो सेटेलाइट बस स्टैंड के रास्ते हो गए साफ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर जाने के लिए गुजरा अफसरों का काफिला तो कब्जामुक्त कराई गईं सेटेलाइट स्टैंड की सड़कें
विज्ञापन
काफिला गुजरने के मिनटों के अंदर फिर अवरुद्ध हुईं सड़कें
बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड की ओर आने वाली सड़कों पर टेंपो-ई रिक्शा और बसों के साथ ठेले वालों के जमे रहने से लोग दिन भर यहां जाम से जूझते हैं लेकिन शनिवार को यहां से जब एडीजी और एसएसपी समेत दूसरे अफसरों का काफिला गुजरा तो पूरी सड़क खाली करा दी गई। हालांकि काफिला गुजरने के कुछ ही मिनट बाद हालात फिर जस के तस हो गए।
शनिवार को फरीदपुर के कॉलेज में परिवहन विभाग की ओर से यातायात सप्ताह का आयोजन किया गया था जिसमें शामिल होने के लिए एडीजी अविनाश चंद्र, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण समेत कई अफसर सुबह सेटेलाइट रोड से गुजरे। अफसरों को जाम से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवान सुबह से ही इस सड़क पर मुस्तैद कर दिए गए। नतीजा यह हुआ कि हमेशा गाड़ियों की भरमार से जाम रहने वाला सेटेलाइट तिराहा सुबह से दोपहर तक खुलकर दौड़ता नजर आया।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे अधिकारियों का काफिला फरीदपुर से लौटा तो फिर सेटेलाइट पर वीआईपी कॉरिडोर बना दिया गया। पीलीभीत की ओर से आने वाले वाहन पुल के पास ही रोक दिए गए। फरीदपुर की ओर से आने वाले वाहनों को भी सड़क किनारे नहीं खड़े होने दिया। अफसरों का काफिला गुजरते ही पुलिस वाले बेफिक्र हो गए और मिनटों में सबकुछ फिर ढर्रे पर आ गया। देखते-देखते हर सड़क पर गाड़ियों की भरमार नजर आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
काफिला गुजरने के मिनटों के अंदर फिर अवरुद्ध हुईं सड़कें बरेली। सेटेलाइट बस स्टैंड की ओर आने वाली सड़कों पर टेंपो-ई रिक्शा और बसों के साथ ठेले वालों के जमे रहने से लोग दिन भर यहां जाम से जूझते हैं लेकिन शनिवार को यहां से जब एडीजी और एसएसपी समेत दूसरे अफसरों का काफिला गुजरा तो पूरी सड़क खाली करा दी गई। हालांकि काफिला गुजरने के कुछ ही मिनट बाद हालात फिर जस के तस हो गए।