फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Football selection trial tomorrow in sports stadium

Bareilly News: स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का चयन ट्रायल कल

Mon, 04 Mar 2024 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Football selection trial tomorrow in sports stadium
बरेली। प्रदेश के विभिन्न जिलों में क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसके चयन के लिए ट्रायल मंगलवार से 19 मार्च तक होंगे। इसमें बालक और बालिका वर्ग में जिला, मंडल व प्रदेशस्तर पर अलग-अलग तारीख में शिविर लगेगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच मार्च को फुटबॉल का चयन ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरु होगा। जिलास्तर पर बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं पांच व छह मार्च को होगी। पांच को आगरा में जिम्नास्टिक, मेरठ में तैराकी, गोरखपुर में कुश्ती, झांसी में हॉकी, लखनऊ में वॉलीबॉल, प्रयागराज में बैडमिंटन, अयोध्या में टेबल टेनिस का ट्रायल होगा। वहीं छह मार्च को कानपुर में क्रिकेट, आगरा में कबड्डी, आजमगढ़ में बास्केटबॉल, सोनभद्र में तीरंदाजी, झांसी में बॉक्सिंग, सहारनपुर में जूडो, अयोध्या में हैंडबॉल का ट्रायल होगा। सात तारीख को बालिका वर्ग कि आगरा में जिम्नास्टिक, मेरठ में तैराकी, गोरखपुर में कुश्ती, झांसी में हॉकी, लखनऊ में वॉलीबॉल, प्रयागराज में बैडमिंटन, अयोध्या में टेबल- टेनिस, आगरा में कबड्डी, आजमगढ़ में बास्केटबॉल, सोनभद्र में तीरंदाजी, आगरा में एथलेटिक्स और अयोध्या में हैंडबॉल का ट्रायल चयन होगा।
विज्ञापन



मंडल स्तर पर ट्रायल आठ से
मंडलस्तर पर बालक वर्ग में आठ मार्च को बरेली में फुटबॉल, आगरा में जिम्नास्टिक, मेरठ में तैराकी, गोरखपुर में कुश्ती, झांसी में हॉकी, लखनऊ में वॉलीबॉल, प्रयागराज में बैडमिंटन, अयोध्या में टेबल टेनिस का ट्रायल होगा। वहीं नौ मार्च को कानपुर में क्रिकेट, आगरा में कबड्डी, आजमगढ में बास्केटबॉल, सोनभद्र में तीरंदाजी, आगरा में एथलेटिक्स, झांसी में बॉक्सिंग, सहारनपुर में जूडो, अयोध्या में हैंडबॉल के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में 10 को आगरा में जिमनास्टिक, मेरठ में तैराकी, गोरखपुर में कुश्ती, झांसी में हॉकी, लखनऊ में वॉलीबॉल, प्रयागराज में बैडमिंटन, अयोध्या में टेबल-टेनिस, आगरा में कबड्डी, आजमगढ़ में बास्केटबॉल, सोनभद्र में तीरंदाजी, आगरा में एथलेटिक्स और अयोध्या में हैंडबॉल ट्रायल कराया जाएगा।

प्रदेशस्तर पर 13 से होगा ट्रायल
प्रदेशस्तर पर बालक वर्ग में 13 व 14 मार्च को आगरा में जिम्नास्टिक, मेरठ में तैराकी, गोरखपुर में कुश्ती, प्रयागराज में बैडमिंटन, अयोध्या में टेबल टेनिस, आगरा में कबड्डी, आजमगढ़ में बास्केटबॉल, सोनभद्र में तीरंदाजी, आगरा में एथलेटिक्स, झांसी में बॉक्सिंग, सहारनपुर में जूडो का ट्रायल होगा। वहीं 13 से 16 तक झांसी में हॉकी, बरेली में फुटबॉल के ट्रायल होंगे। बालिका वर्ग में 15 व 16 मार्च को आगरा में जिम्नास्टिक, मेरठ में तैराकी, गोरखपुर में कुश्ती, प्रयागराज में बैडमिंटन, अयोध्या में टेबल टेनिस, आगरा में कबड्डी, आजमगढ़ में बास्केटबॉल, आगरा में एथलेटिक्स का ट्रायल होगा। वहीं 16 व 17 मार्च को लखनऊ में वॉलीबॉल, अयोध्या में हैंडबॉल के साथ 17 से 19 तक झांसी में हॉकी का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed