{"_id":"5d45f5e28ebc3e6ce70aa32e","slug":"food-saftey-bareilly-news-bly3711116141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीन्स और परवल इतने हरे मंडी सचिव की ओर से भी आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीन्स और परवल इतने हरे मंडी सचिव की ओर से भी आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए
विज्ञापन
>बरेली। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) दो पहले थोक सब्जी मंडी परिसर में तेजाब से अदरक साफ करने को गोरखधंधा पकड़ा गया था, इसके बाद संबंधित आढ़त को बंद करा दिया, लेकिन मंडी समिति अफसरों की मिलीभगत से फिर संदिग्ध अदरक और रंगी सब्जियाें का कारोबार दौड़ने लगा है। इस बीच एफएसडीए टीम ने फरीदपुर में छापामारी में परबल और बीन के नमूने भरे हैं। एफएसडीए अफसरों ने किया है कि व्यापारी केमिकल से सब्जियां रंगने और साफ करने का धंधा न करें अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी।
गुरुवार दोपहर में सहायक आयुक्त संजय पांडे के नेतृत्व में जिला अभिहित अधिकारी डीआर मिश्रा आदि ने थोक फल-सब्जी मंडी में अचानक छापामारी कर खराब सब्जियां नष्ट कराई थीं। इस मौके पर एक आढ़त से अदरक स्टाक के साथ ही तेजाब की बोतल, पानी से भरा ड्रम आदि मिला था। माना गया है कि यह आढ़त तेजाब से अदरक साफ करने का अवैध कारोबार कर रही है, इसलिए आढ़ती को बुलाया गया। लेकिन वह फरार हो गया था। इसके बाद संबंधित आढ़ती ने मंडी स्टाफ की मिलीभगत से कर फिर से कारोबार शुरू कर दिया है। एफएसडीए अधिकारियों ने बताया कि मंडी में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए मंडी परिषद खुद जिम्मेदार है।
परबल और बीन के नमूने भरे
जिला अभिहित अधिकारी डीआर मिश्रा ने शनिवार सुबह बहेड़ी और फरीदपुर सब्जी मंडी स्टाफ रवाना किया। बहेडी़ में अवकाश था, इसलिए फरीदपुर में ही कार्रवाई हो पाई। एफएसडीए टीम ने फरीदपुर मंडी में कारोबारियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया। इसके साथ ही संदिग्ध सब्जी परबल और बीन के नमूने भी भरे। इनका लैब में परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
आढ़तियों को नोटिस
मंडी सचिव अनिल कुमार ने चुनिंदा आढ़तियों को नोटिस जारी कर निर्देश दिए कि मंडी परिसर में केमिकलयुक्त और संदिग्ध फल-सब्जियाें का कारोबार नहीं होने दिया जाए। इसके लिए मंडी एसोसिएशन अपने स्तर से अभियान चलाए। इस पत्र पर जबरदस्त प्रक्रिया हुई है। आढ़तियों का कहना है कि उनके पास सब्जी में केमिकल में कृत्रिम रंग चेक करने का उपकरण नहीं है। इसकी लैब मंडी कार्यालय परिसर में है। इसलिए मंडी गेट पर लैब उपकरण लगाकर संदिग्ध सब्जियां चेक कराई जाएं।
वर्जन:
तेजाब से अदरक साफ करने का धंधा मंडी में नहीं होने दिया जाएगा। प्राकृतिक फल-सब्जी की आमद सुनिश्चित करने के लिए संबंधित मंडी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है। मंडी एसोसिएशन नेताओं से भी इसमें अपेक्षित सहयोग देने को कहा है, जिससे ग्राहकों सही उत्पाद मिलें।
- अनिल कुमार, मंडी सचिव