फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   food grains were not distributed in this district know the new update ration distribution in Bareilly

UP News: अगस्त माह बीता... इस जिले में नहीं बंटा खाद्यान्न, जानें राशन वितरण को लेकर नया अपडेट

Mon, 01 Sep 2025 07:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 07:51 AM IST
सार

बरेली जिले में अगस्त माह बीत गया, लेकिन लाभार्थियों को सरकारी राशन नहीं मिला। अब विभाग के अफसर सितंबर में राशन वितरण की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन
food grains were not distributed in this district know the new update ration distribution in Bareilly
निशुल्क राशन वितरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अगस्त माह बीतने के बाद भी लाभार्थियों को राशन का एक दाना नसीब नहीं हुआ। गल्ले के इंतजार से थककर लाभार्थी कोटेदार के पास पहुंचे तो वहां भी कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर मायूस होकर लौट रहे हैं। अफसर सितंबर में राशन वितरण की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


सामान्य तौर पर प्रतिमाह पांच से 20 तारीख तक राशन वितरण किया जाता है। अगस्त की पांच तारीख गुजर गई, लेकिन राशन कोटे की दुकान तक नहीं पहुंचा। इंतजार करते जब 20 अगस्त का दिन भी बीत गया तो राशनकार्ड धारक कोटेदारों के चक्कर काटने लगे। इधर, दुकान पर ताला देख पारा चढ़ता रहा। बीते दस दिनों से बड़ी तादाद में लोग जिला पूर्ति अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक को कॉल कर राशन न मिलने पर आपत्ति जता रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- School Closed: बरेली में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, पीलीभीत में दो दिन की छुट्टी; मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पुराना शहर के दो कोटेदारों के यहां लाभार्थी पहुंचे थे। वहां ताला देखकर बिफर पड़े और पूर्ति निरीक्षक से कार्रवाई की मांग की। अंत्योदय समेत जिले में करीब आठ लाख राशन कार्ड हैं। 32 लाख से लाभार्थियों में से करीब 96 फीसदी को प्रतिमाह राशन वितरित उठा रहे हैं।

सितंबर में नए सिरे से शुरू होगा मासिक वितरण 
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि मई में भीषण बारिश के पूर्वानुमान और देश की सीमा पर तनाव जैसी परिस्थिति देखते हुए अगले तीन माह का राशन मई और जून में बंटा। 20 मई तक मई और 25 मई से दस जून तक जून का राशन बंटा। 20 जून से 30 जून तक जुलाई का राशन बंटा। वहीं, जुलाई में अगस्त का राशन कोटे पर बांटा जा चुका है। अब सितंबर में नए सिरे से मासिक वितरण शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed