फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Following a dispute, neighbors called the police; the young man hanged himself.

Bareilly News: विवाद के बाद पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई, फंदे से लटक गया युवक

Sun, 18 Oct 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Following a dispute, neighbors called the police; the young man hanged himself.
बरेली। सुभाष नगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला। उसके परिवार ने पड़ोसियों के खिलाफ ये कहकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे पुलिस को झूठी सूचना देकर उनके बेटे को परेशान कर रहे थे। हालांकि पोस्टमार्टम में हैंगिंग (आत्महत्या) से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे हुई। 28 वर्षीय युवक लवकुश शर्मा की पत्नी प्रीति ने सुभाषनगर थाना प्रभारी को सूचना दी कि पति का शव फंदे से लटका है। प्रीति ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे पड़ोसियों ने उनके पति लवकुश पर झूठा आरोप लगाया। आरोप था कि लवकुश उनके घर में घुस आया था। इसके बाद पड़ोसी दामोदर, रजत, महेश और किरन ने लवकुश को घर के बाहर घेरकर पीटा। परिवार के सदस्यों ने बीचबचाव कर लवकुश को बचाया। प्रीति के अनुसार इस घटना और झूठे आरोपों से लवकुश सदमे में चले गए। इसी सदमे के चलते उन्होंने शनिवार रात घर की छत पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रीति ने पुलिस पर सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

----

पिता बोले- पुलिस से बार-बार पकड़वा देते थे

मृतक के पिता रामअवतार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले पड़ोसी दामोदर ने उनकी पत्नी नीलम शर्मा से गालीगलौज की थी। लवकुश ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद दामोदर ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया था। पुलिस लवकुश को घर से पकड़कर ले गई थी, कुछ घंटे बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया, वह लोग उसे घर ले आए। रामअवतार ने पड़ोसियों के उत्पीड़न व पुलिस पर सुनवाई न करने की वजह से ये घटना होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

वर्जन

- प्रारंभिक जांच में पता लगा कि लवकुश नशे का आदी था और इसी कारण उसका पड़ोसियों से विवाद होता था। पड़ोसियों की शिकायत पर यूपी 112 पुलिस गई थी, पुलिस ने उसे घर के पास ही समझाकर छोड़ दिया। इसके बाद उसका पता नहीं किससे विवाद हुआ और उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग यानी आत्महत्या बताया गया है। परिवार ने नामजद रिपोर्ट कराई है, पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। - नितिन कुमार, सीओ टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed