फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog blanket will extend over the city for two days, chill will increase

Bareilly News: शहर पर दो दिन तनेगी कोहरे की चादर, बढ़ेगी ठिठुरन

Tue, 28 Jan 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Fog blanket will extend over the city for two days, chill will increase
बरेली। सप्ताह भर से गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे लोग सोमवार को ठिठुरते नजर आए। हल्के बादल और घना कोहरा मंडराने से दिन के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने दो दिन तक कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ठिठुरन भी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

सोमवार को देर शाम से ही कोहरा छा गया। सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। पूर्वाह्न करीब 11 बजे के बाद हवा चली और कोहरा कम होने लगा। दोपहर 12 बजे के करीब धूप भी निकली हालांकि, इसके बाद भी हवा ठंड का अहसास कराती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

शाम को ठिठुरन और बढ़ गई। लोग अलाव, हीटर जलाकर ठंड से निजात पाने की कोशिश करते रहे। न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री लुढ़ककर सामान्य स्तर पर 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार दो दिन घना कोहरा रहेगा। अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी इलाकों में सर्द हवा प्रवेश कर रही है। इससे तापमान में गिरावट हुई है। अमर उजाला ब्यूरो
--
मौसम इनपुट
19.9
8.5
धूप निकलेगी। सुबह-शाम कोहरा छाएगा। बादल मंडराएंगे।
सूर्योदय 7:02
सूर्यास्त 5:49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed