{"_id":"5da8cf5f8ebc3e93d9659cab","slug":"flyover-bareilly-news-bly3805353131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले आ सकते हैं एमडी, सेतु निगम में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले आ सकते हैं एमडी, सेतु निगम में हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेतु निगम के सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लटके हुए हैं। कुछ काम ठप पड़े हैं तो किसी में कोई न कोई अड़चन है। इसकी वजह से इन प्रोजेक्ट के पूरे होने में लगातार देरी हो रही है। एमडी ने दो दिन पहले लखनऊ में इन प्रोजेक्ट की कड़ी समीक्षा भी की थी। बताते हैं कि दिवाली से पहले एमडी बरेली का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान प्रोजेक्ट में देरी और लापरवाही पर कई इंजीनियरों पर कार्रवाई के डर से सेतु निगम में हड़कंप मचा हुआ है।
इस समय सेतु निगम आईवीआरआई, चौपुला, सेटेलाइट, लालफाटक सहित कई जगहों पर फ्लाईओवर और ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है। इसमें से कुछ काम या तो बंद पड़े हैं या उन्हें पूरा कराने की गति काफी धीमी है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने में लगातार देरी को देखते हुए एमडी पीके कटियार ने तीन दिन पहले सीपीएम देवेंद्र सिंह और डीपीएम वीके सेन को लखनऊ बुलाकर इसकी समीक्षा की थी। एमडी ने पूर्व में निर्देशित किया था कि इन प्रोजेक्ट के काम जल्द पूरा करने के लिए स्टाफ बढ़ाया जाए। इसके बावजूद फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के कामों में विलंब हो रहा है। बताते हैं कि पुलों के कामों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए एमडी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान लापरवाही पर कई विभागीय इंजीनियरों पर कार्रवाई हो सकती है।