{"_id":"5da4c8108ebc3e012f281e20","slug":"flyover-bareilly-news-bly3801444188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवरः बार-बार लिखा पढ़ी के बावजूद पुलिस नहीं दे रही एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवरः बार-बार लिखा पढ़ी के बावजूद पुलिस नहीं दे रही एनओसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर के लिए पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर भी दो पिलर बनाए जाने हैं, लेकिन पुलिस से एनओसी न मिलने से यह प्रोजेक्ट फंसा हुआ है। सेतु निगम के अधिकारी इस संबंध में पूर्व में पुलिस उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी भी कर चुके हैं। इस मामले में डीएम ने सेतु निगम के डीपीएम को एडीएम सिटी से मिलकर कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया था। सोमवार को डीपीएम ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को एनओसी को लेकर फंसे पेच के बारे में बताया। साथ ही चौपुला पर किला रोड पर दिवाली बाद निर्माण शुरू कराने की जानकारी भी दी।
चौपुला पर नए फ्लाईओवर और पुराने ओवरब्रिज को जोड़ने के लिए बीच में एक लेन बननी है। इसके दो पिलर पास ही पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर बनाए जाने हैं। पुलिस मुख्यालय से इसकी अनुमति मिलने में देरी हो रही है। दूसरी ओर ट्रैफिक समस्या की वजह से किला रोड पर भी फ्लाईओवर का एक हिस्सा नहीं बनाया जा पा रहा है। सेतु निगम के डीपीएम वीके सेन ने पुलिस से एनओसी की समस्या को लेकर एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह से वार्ता की।
डीपीएम ने बताया कि एसएसपी सहित कई बार पुलिस उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस विभाग से अनापत्ति नहीं मिल पा रही है। एडीएम सिटी ने डीपीएम से यह जानकारी ली कि यह कार्रवाई कितनी आगे बढ़ी है और अभी इसमें कौन सी अड़चनें दूर की जानी हैं। डीपीएम ने बताया कि किला रोड पर फ्लाईओवर का काम दिवाली के बाद ही शुरू करना ठीक रहेगा, क्योंकि आला हजरत के उर्स और दिवाली तक सड़क पर काफी भीड़ रहेगी। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
चौपुला फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर आ रहीं दिक्कतों से एडीएम सिटी को अवगत करा दिया गया है। पुलिस विभाग से एनओसी न मिल पाने से निर्माण कार्य में देरी हो रही है।
-वीके सेन, डीपीएम सेतु निगम