फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी: फूलों ने लूटी महफिल, पुरस्कार पाकर मुस्कुराए बागवां; देखिए तस्वीरें

Mon, 18 Mar 2024 10:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 18 Mar 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala flower exhibition concludes with prize distribution in Bareilly
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

बरेली के अमर उजाला परिसर में तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण के साथ रविवार को समापन हुआ। सर्वाधिक 77 पुरस्कारों के साथ कैंट बोर्ड अव्वल रहा। वहीं, सतरंगी फूलों ने आगंतुकों का मन मोह लिया। लोगों ने फोटो खींचकर इस लम्हे को यादगार बनाया। पुरस्कार से नवाजी जा रहीं प्रविष्टियों की रौनक बागबां के चेहरे पर साफ झलक रही थी। नवजात की तरह उनकी देखभाल करने के बाद ही रंग भरे फूल खिलते हैं। तभी मेहनत सफल होती है। 



बागवां के इसी अथक प्रयास को अमर उजाला ने पुरस्कार से नवाजा तो उन्होंने भी अगले साल फिर से प्रदर्शनी में शामिल होने का भरोसा दिया। मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम ने विजेताओं को पुरस्कृत किए। 

Amar Ujala flower exhibition concludes with prize distribution in Bareilly
कैंट बोर्ड से आए लोगों को सम्मानित करते मेयर उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने परिवार के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला अस्पताल की एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा भी मौजूद रहीं। निर्णयक मंडल में शामिल रहे बरेली कॉलेज के बॉटनी विभाग के प्रो. आलोक खरे, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. संजय कुमार गर्ग को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
Amar Ujala flower exhibition concludes with prize distribution in Bareilly
इन्हें मिला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

इन्हें मिला पुरस्कार
विभिन्न कैटेगरी में 208 प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें 42 प्रविष्टियां पहले, 70 दूसरे और 53 तीसरे स्थान पर रहीं। 43 प्रविष्टियों को सांत्वना पुरस्कार मिले। इसमें कैंट बोर्ड, खंडेलवाल कॉलेज, जीआरएम डोहरा, जीआरएम नैनीताल रोड, एसआरएमएस कॉलेज, बिशप कॉनराड स्कूल, गंगाशील स्कूल, आईवीआरआई, क्लासिक कॉलेज, केएल मौर्या, शशिबाला राठी, आईजी कार्यालय, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, विभा वैद्य, कौशल मौर्या, मोहम्मद कैफ, रीता कपूर, हरीश भल्ला, नन्हे लाल, अरुण कश्यप, अवधेश, रोहिल एंथनी की प्रविष्टियां पुरस्कृत हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala flower exhibition concludes with prize distribution in Bareilly
अमर उजाला पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल की एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी ने प्रकृति से प्रेम का संदेश दिया। सभी प्रविष्टियां एक से बढ़कर एक थीं। कुछ प्रविष्टियों का आकार और उनका संयोजन बागवां के श्रम का परिचायक है। 
विज्ञापन
Amar Ujala flower exhibition concludes with prize distribution in Bareilly
मेयर उमेश गौतम - फोटो : अमर उजाला
महापौर उमेश गौतम ने बताया कि फूलों से प्रेम करने वालों का दिल भी प्रेम से भरा होता है। प्रदर्शनी में जो लोग भी शामिल हुए होंगे, उन्होंने इनके बागवां को जरूर सराहा होगा। फूल जीवन में हंसने, मुस्कुराने का संदेश देते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed