फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flowers showered on the procession, the city was filled with joy

Bareilly News: शोभायात्रा पर बरसे फूल, जयघोष से राममय हुआ शहर

Fri, 31 Mar 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on the procession, the city was filled with joy
बरेली। रामनवमी पर शहर राममय रहा। जगह-जगह शोभायात्राओं में गूंजता जयघोष व शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय दिखा। लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

कैंट के सदर बाजार स्थित श्रीहरि सत्संग भवन से शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला सांस्कृतिक मंच पर सुंदरकांड पाठ के बाद शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत आदि की झांकियां शामिल थीं। बैंड की धुन पर कीर्तन करते हुए महिलाएं आगे-आगे चल रही थीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का नेतृत्व श्रीहरि मंदिर सत्संग भवन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष किशन कुमार मेहता ने किया। सांसद संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन शामिल रहीं। यात्रा में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतीश मेहता, पंडित नरेश उपाध्याय, सुनील कुमार सिंह, सत्यधीर उपाध्याय, प्रवेश पाराशर, विनोद यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराना शहर में भी शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई। मुख्य अतिथि विधायक संजीव अग्रवाल ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर आकर संपन्न हुई। निवर्तमान पार्षद छंगामल, राजेश मौर्य, अमन मौर्य, दिनेश, सुरेश, जय प्रकाश, राम मोहन उर्फ पप्पू महाराज आदि मौजूद रहे। उधर, सुभाषनगर के श्रीतपेश्वर नाथ मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। सुभाषनगर के मुख्य बाजार से चौरासी घंटा मंदिर से वापस तपेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इसमें सांसद संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, राम नवमी सेवा समिति के अध्यक्ष रवि कुमार अग्रवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, अविनाश गोयल, मयूरेश अग्रवाल, आलोक तायल, शालिनी अग्रवाल मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed