{"_id":"58b71ffc4f1c1ba6698306de","slug":"flower-show-4-in-grm","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरएम में पुष्प प्रदर्शनी 4 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरएम में पुष्प प्रदर्शनी 4 से
बरेली।
Updated Thu, 02 Mar 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Flower Show 4 in GRM
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोहरा रोड स्थित श्री गुलाबराय मोंटेसरी स्कूल में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी विद्यालय के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय श्री नमोनारायण जी के नाम पर उनके दोनों पुत्रों रवि अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल श्रद्धांजलि स्वरूप आयोजित कर रहे हैं। दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी 4 व 5 मार्च को स्कूल कैंपस में लगाई जायेगी।
विद्यालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रथम वर्ष में संस्थागत एवं व्यक्तिगत स्तर पर प्रविष्टियां शामिल की जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि लगभग 200 से ऊपर किस्मों के पुष्पों का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी का उद्घाटन 4 मार्च को संयुक्त शिक्षा निदेशक शिव प्रकाश द्विवेदी करेंगे। उस दिन यह प्रदर्शनी आम जनता विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के अवलोकनार्थ पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक खुली रहेगी।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन 5 मार्च को सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण महापौर डा. आईएस तोमर करेंगे। प्रेसवार्ता में गुलाबराय ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि अग्रवाल, डोहरा ब्रांच के निदेशक त्रिजित अग्रवाल, अकादमिक निदेशक ग्रेस जोंस एवं प्राचार्य शील सक्सेना ने भी प्रदर्शनी के विषय में जानकारियां दी।