फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flood in the new building of the corporation... roof filled with dripping water, tax department work halted

Bareilly News: निगम के नए भवन में सैलाब... छत टपकने से भरा पानी, कर विभाग का काम ठप

Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Flood in the new building of the corporation... roof filled with dripping water, tax department work halted
बरेली। नगर निगम के नए भवन की गुणवत्ता की कलई बुधवार को खुल गई। मंगलवार रात किसी ने ऊपर लगे नल को खुला छोड़ दिया। छत और दीवार से पानी टपकने की वजह से भूतल पर स्थित कर विभाग के कार्यालय में सैलाब आ गया। दो कंप्यूटर, प्रिंटर व जरूरी दस्तावेज खराब हो गए। दिनभर काम ठप रहा। प्रथम दृष्टया जांच में निर्माण कराने वाली फर्म को गुणवत्ताविहीन पाइप व अन्य सामग्री लगाने का दोषी पाया गया है। निगम ने फर्म पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

15 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए नगर निगम के नए भवन में कई काम अधूरे पड़े हैं। बुधवार सुबह कर विभाग के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के कार्यालय व स्टाफ रूम की छत टपक रही थी। दीवारों से भी रिसाव हो रहा था। एक कमरे की फाल्स सीलिंग तक टूटकर नीचे गिर गईं। जांच में पता चला कि कर विभाग के कार्यालय के ऊपर ही शौचालय बना है। वहां किसी ने नल खुला छोड़ दिया था।
विज्ञापन


छत से पानी का रिसाव होने से नए भवन में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन मंजिला इमारत के भूतल की दीवारों पर भी सीलन आ चुकी है। कई जगह से प्लास्टर तक उखड़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी लग चुका है 50 हजार का अर्थदंड

एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने वीके कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस भेजा है। इसमें बताया है कि 21 मार्च, आठ अप्रैल और 12 अप्रैल को नोटिस भेज भवन का कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा गया था। इसके बाद 20 सितंबर को पहला, एक अक्टूबर को दूसरा और 11 नवंबर 2024 को तीसरा नोटिस भेजा गया। 30 दिसंबर 2024 को 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। बुधवार को सहायक अभियंता ने दोबारा निरीक्षण किया। इसमें भी कार्य अधूरा पाया गया है।

-
रात को किसी ने ऊपर का नल खुला छोड़ दिया था। इसकी वजह से पानी टपकने लगा, लेकिन भूतल की छत टपकने का मामला समझ में नहीं आया। गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी जांच होगी। पीडब्ल्यूडी और बीडीए की संयुक्त टीम से इसकी जांच कराई जा सकती है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त

कहीं पर सीलन आई होगी तो उसे ठीक करा दिया जाएगा। निगम में दो करोड़ के बिल लगे हुए हैं, लेकिन भुगतान नहीं हो रहा है। इस वजह से काम अधूरा पड़ा है। वह भुगतान करें तो आगे का काम भी तेजी से पूरा हो। - विजय शर्मा, वीके कंस्ट्रक्शन
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed