फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flood alert issued following water release from Gaula Barrage.

Bareilly News: गौला बैराज से पानी छोड़ने पर बाढ़ का अलर्ट

Wed, 02 Sep 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 02 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Flood alert issued following water release from Gaula Barrage.
मीरगंज। गौला बैराज से मंगलवार दोपहर 27,576 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। मीरगंज तहसील प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उनसे नदी किनारे न जाने और पशुओं को नदी में न ले जाने की अपील की। प्रशासन नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है। मंगलवार को कपूरपुर गांव में नदी से कट रहे मंदिर को बचाने के लिए पिचिंग कार्य हुआ। बाढ़ से निपटने के लिए मीरगंज तहसील में 14 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। तहसील भवन में 24 घंटे संचालित कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। आपात स्थिति में ग्रामीण कंट्रोल रूम को सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed