{"_id":"62588b55965b9e7ca90b7911","slug":"flights-ariving-late-in-bareilly-airport-bareilly-news-bly481528081","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर तीन घंटे देरी से पहुंची दिल्ली से आने वाली फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर तीन घंटे देरी से पहुंची दिल्ली से आने वाली फ्लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बृृहस्पतिवार को भी दिल्ली से आने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे देरी से एयरपोर्ट पहुंची। परेशान यात्री एयरलाइन प्रतिनिधि से फ्लाइट को लेकर पूछताछ करते रहे। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वे आक्रोशित भी हुए, लेकिन कोई हंगामा नहीं हुआ। बुधवार को बरेली से दिल्ली के लिए करीब तीन घंटे देरी से उड़ान हुई थी। इस पर एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बावजूद उड़ान के समय में कोई सुधार नहीं हुआ है।
दिल्ली से बरेली के लिए फ्लाइट के उड़ान भरने का समय दोपहर 12 बजे है। यह फ्लाइट दोपहर 1:10 बजे बरेली पहुंचती है। बृहस्पतिवार को दिल्ली से ही फ्लाइट ने दोपहर 2:45 बजे उड़ान भरी। यह 3:45 बजे बरेली पहुंची। हालांकि, यात्री निर्धारित शेड्यूल के तहत दोपहर 12 बजे ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि बुधवार को हंगामा होने के बाद अब उड़ान लेट नहीं होगी। एयरलाइन प्रतिनिधि से पूछने पर यात्रियों को पता चला कि दिल्ली से ही फ्लाइट ने करीब तीन घंटे देरी से उड़ान भरी है। यात्रियों ने आगे भी ऐसी स्थिति होने पर निजी वाहन से दिल्ली जाने की बात कही।
फ्लाइट टिकट बुकिंग एजेंट सप्ताह भर से देर से हो रही उड़ान के चलते एयर ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं। उनके मुताबिक रिकॉर्ड में फ्लाइट तीन घंटे देरी से बरेली, दिल्ली आ जा रही है। दिल्ली जाने के लिए यात्री दोपहर 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं, लेकिन वह शाम पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच पा रहे हैं। इतने समय में तो यात्री निजी वाहन से दिल्ली पहुंच सकते हैं।