फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   flight cancel bareilly to bangluru

मंगलवार और बृहस्पतिवार को भी निरस्त रहेगी बेंगलुरु की फ्लाइट

Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
flight cancel bareilly to bangluru
बरेली। बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन 95 फीसदी से ज्यादा एयर ट्रैफिक के बावजूद अचानक इंडिगो एयरलाइन ने सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट निरस्त करने का निर्णय लिया है। एयरलाइन प्रतिनिधि के मुताबिक मुख्यालय की ओर से चल रहे ऑपरेशन और अन्य वजहों से यह निर्णय लिया गया है। ऑपरेशन पूरा होने के बाद फ्लाइट फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एयरलाइन प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक पर्यटन सीजन की वजह से बेंगलुरु की फ्लाइट का एयर ट्रैफिक सबसे अधिक है। फ्लाइट पूर्व में सप्ताह में सिर्फ एक दिन शनिवार को ही निरस्त की गई थी, लेकिन अब मंगलवार और बृहस्पतिवार को भी निरस्त कर दी गई है। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को ही फ्लाइट का संचालन निर्धारित शेड्यूल के तहत किया जाएगा। मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून के आखिर तक यही शेड्यूल प्रभावी रहेगा। उड़ान के दिन कम किए जाने की वजह मुख्यालय स्तर से प्रत्येक क्षेत्र के लिए हो रहे उड़ान संबंधी ऑपरेशन और अन्य वजहें हैं। बेंगलुरु से एयरबस दोपहर एक बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचने का समय है। दोपहर दो बजे बरेली से बेंगलुरु के लिए उड़ान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed