फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five-year-old girl raped by luring toffee

टॉफी का लालच देकर पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Sun, 28 Aug 2022 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl raped by luring toffee
बरेली। कैंट के गांव में रहने वाली पांच वर्षीय मानसिक मंदित बच्ची को टॉफी का लालच देकर 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करके बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पर एसएसपी और एसपी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ने बताया कि शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला 15 वर्षीय किशोर टॉफी खिलाने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। बच्ची को अपनी पशुशाला में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चीखने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग भागकर वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

बेटी को पागल बताकर जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता के पिता ने बताया कि वे लोग अपनी बेटी को लेकर घटना की शिकायत करने आरोपी के घर पर गए तो उसके पिता ने उनकी बात नहीं सुनी। वह उनकी बेटी को पागल बताकर जान से मारने की धमकी देने लगा। फिर गालियां देकर उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज और एसपी सिटी राहुल भाटी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने भिड़े दोनों पक्ष
किशोरी को मेडिकल के लिए भेजने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी का पिता लड़की के चाचा से भिड़ गया और उनसे मारपीट कर दी। इसके बाद कैंट पुलिस ने दोनों को पकड़कर थाने भेज दिया।
-
शोहदे ने खींचा दुपट्टा तो युवती ने की जमकर पिटाई
पिता के साथ जा रही थी मंदिर, आरोपी को किया पुलिस के हवाले
फरीदपुर। पिता के साथ बाइक पर बैठकर मंदिर जा रही युवती का शोहदे ने दुपट्टा खींचा तो उसने आरोपी की जमकर पिटाई की। भीड़ ने भी उसे पीटा और पुलिस को सौंप दिया।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर मंदिर जा रही थी। बीसलपुर रोड पर पिता ने किसी काम से बाइक रोकी तो वहां खड़े एक शोहदे ने युवती का दुपट्टा खींच दिया। इस पर युवती ने बाइक से उतरकर आरोपी को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। युवती को उसे पीटते देख वहां भीड़ जमा हो गई। जब उन्हें शोहदे की करतूत पता चली तो भीड़ ने भी उसकी जमकर पिटाई लगाई।
पीटते हुए भीड़ ले गई थाने
इसके बाद भीड़ शोहदे को पीटते हुए थाने ले गई और पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर फरीदपुर ने बताया कि पूछताछ में शोहदे ने अपना नाम मोहल्ला परा निवासी सोनू बताया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
नवाबगंज के गांव का मामला, घटनी की रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
नवबगंज। गांव में ही रहने वाले मुकेश कुमार नाम के युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट इर्ज कराई गई है।

घटना 11 अगस्त की रात की है। परिजन के मुताबिक किशोरी के माता-पिता रिश्तेदार में गए हुए थे। किशोरी और उसके छोटे भाई-बहन घर में मौजूद थे। रात में गांव में ही रहने वाला मुकेश उनके घर में घुस आया और तमंचे के बल पर किशोरी से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जब किशोरी के माता-पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी की तलाश की लेकिन वह गांव से फरार मिला। फिर वह किशोरी को लेकर थाना नवाबगंज पहुंचे और तहरीर दी तो उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed