फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five year old boy died and seven injured due to two bikes clashed on the highway in Badaun

बदायूं में सड़क हादसा: हाईवे पर टकराईं दो बाइक, पांच साल के बालक की मौत, सात लोग घायल

Mon, 11 Sep 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

 मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोई की पुलिया के नजदीक दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। दोनों बाइकों पर तीन बच्चों समेत आठ लोग सवार थे। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई।   

विज्ञापन
five year old boy died and seven injured due to two bikes clashed on the highway in Badaun
घायलों को एंबुलेंस में बैठाता पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज गंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोई की पुलिया के नजदीक सोमवार दोपहर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में पांच वर्षीय बालक अर्पित की मौत हो गई, जबकि उसकी मां, ताई और तहेरे भाई समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें एक बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। कोई भी बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज बेहटा निवासी अर्जुन पुत्र राजपाल सोमवार दोपहर अपनी मां सिया देवी, चाची निशा देवी पत्नी धनपाल और पांच साल के चचेरे भाई अर्पित को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। चारों लोग वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया काजमपुर में रिश्तेदारी में गए थे। उधर से लौटते समय अर्जुन ने मां और चाची को भी बाइक पर बैठा लिया। अर्पित आगे बाइक की टंकी पर बैठा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'पति जबरन बनाता है संबंध': शादी के बाद बिगड़ी बात तो विवाहिता पहुंची थाने, पुलिस से लगाई गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिर में चोट लगने बालक की मौत 

जैसे ही उनकी बाइक मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोई की पुलिया के नजदीक पहुंची। उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया लट्टू निवासी रवि पुत्र चंद्रसेन, उसकी भाभी नीरज पत्नी अजय, भतीजा अर्श (2) और अभि (5) सवार थे। रवि उन्हें लेकर भाभी के मायके बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खजुरिया जा रहा था। बाइक टकराने के बाद सभी लोग इधर-उधर जा गिरे। अर्पित के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही वजीरगंज इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को कॉल की लेकिन वह पर नहीं पहुंची। ऐसे में प्राइवेट एंबुलेंस बुलानी पड़ी। उसी से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां भर्ती अर्श की हालत ज्यादा गंभीर है। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed