{"_id":"65f0d3c98423d2e2b1027374","slug":"five-thousand-two-otherwise-we-will-settle-the-matter-by-imposing-small-section-bareilly-news-c-4-noi1138-362177-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच हजार दो... वरना छोटी धारा लगाकर निपटा देंगे मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच हजार दो... वरना छोटी धारा लगाकर निपटा देंगे मामला
विज्ञापन
बरेली। एक वायरल ऑडियो में पीड़ित किसी पुलिसकर्मी से बात कर रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बातचीत किला थाने के पुलिसकर्मी से की जा रही है। वह मारपीट के मामले में धारा बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये मांग रहा है। ऑडियो को लेकर फिलहाल कोई शिकायत नहीं हुई है।
वायरल ऑडियो में खुद को सिपाही बता रहा शख्स पीड़ित से उसके विपक्षियों पर बड़ी धारा लगाने के एवज में पांच हजार रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने जब रुपये देने के बजाए एसएसपी से शिकायत करने की बात कही तो कथित सिपाही ने छोटी धारा लगाकर मामला निपटाने की बात कही। पीड़ित ने कहा कि उनके परिवार की महिलाओं को पीटा गया है और उनसे ही रुपये की मांग की जा रही है। वह मजदूर हैं और इतने रुपये नहीं दे सकते। ऐसे तो गरीबों को न्याय नही मिल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कुछ दिन पहले भी किला पुलिस वसूली के आरोपों से घिरी थी। हनी ट्रैप मामले में किला चौकी इंचार्ज और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों फरार चल रहे हैं।