फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five people injured in dog attacks.

Bareilly News: कुत्तों के हमले में पांच लोग जख्मी

Sun, 19 Jul 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Five people injured in dog attacks.
फतेहगंज पश्चिमी। गांव धनेटा में शुक्रवार रात कुत्तों के हमले में धनेटा फाटक के पास रहने वाले मीलाल, नरेंद्र, बबलू, चौधरी व जयपाल जख्मी हो गए। परिजन उनको मीरगंज सीएचसी ले गए। वहां एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) उपलब्ध नहीं होने पर उनको हुरहुरी पीएचसी ले जाया गया। घायलों ने बताया कि गांव में बंदरों और कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग भी कई बार की गई है, पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मीरगंज सीएचसी में एआरवी उपलब्ध नहीं
मीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 11 जुलाई से एआरवी का स्टॉक समाप्त हो गया है। इस कारण प्रतिदिन आने वाले 40-50 लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कुत्ते, बंदर या अन्य जानवरों के काटने के बाद लोग वैक्सीन के लिए सीएचसी आते हैं। यहां से उनको दूसरी स्वास्थ्य इकाइयों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
वैक्सीन की मांग भेजी है। पीएचसी जाम और हुरहुरी पर वैक्सीन उपलब्ध हैं। सीएचसी आने वाले मरीजों को इन केंद्रों पर भेजा जा रहा है। धनेटा में कुत्तों के हमले में घायल हुए पांच लोगों को पीएचसी हुरहुरी भेजकर वैक्सीन लगवाई गई है। - डॉ. वैभव राठौर, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed