{"_id":"6911047383f934eec2018218","slug":"five-people-arrested-with-raw-liquor-and-equipment-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3203-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कच्ची शराब और उपकरणों सहित पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कच्ची शराब और उपकरणों सहित पांच लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
सीओ मीरगंज के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
मीरगंज। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने शाही एवं मीरगंज थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ रविवार को छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर ने सूचना दी कि थाना शाही क्षेत्र के गांव संग्रामपुर के जंगल में एक नाले के किनारे रामपुर सीमा से सटे हुए स्थान पर बड़े स्तर पर कच्ची शराब का धंधा किया जाता है। सीओ ने पुलिस की दो टीमें गठित कर रविवार दोपहर तीन बजे छापा मारा। इस दौरान कई लोग शराब की भट्ठी जलाते मिले। पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए।
सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।