फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five operators petitioned to close ultrasound center

पांच संचालकों ने दी अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद करने की अर्जी

Sat, 20 Feb 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Five operators petitioned to close ultrasound center
demo photo - फोटो : अमर उजाला
बरेली। नियमों को धता बताकर चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती की तो संचालक बैकफुट पर आने लगे हैं। शुक्रवार को पांच संचालकों ने खुद ही सेंटर बंद करने की अर्जी स्वास्थ्य विभाग को दे दी है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस दिनों में पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर और मशीनें सील करने से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अवैध तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इससे फर्जीवाड़ा कर सेंटर चलाने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। फजीहत और कार्रवाई से बचने के लिए अब बिना रेडियोलॉजिस्ट के चल रहे पांच अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों ने अर्जी देकर रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना कि है, रेडियोलॉजिस्ट न होने से सेंटर का संचालन करना मुश्किल है। हालांकि, अब भी बगैर रजिस्ट्रेशन और रेडियोलॉजिस्ट के कई अल्ट्रासाउंड सेंटर चलने की शिकायत मिली है। सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने नोडल प्रभारी डॉ. जेपी मौर्या को इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। साथ ही, अर्जी देने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed