फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five lakhs cheated by showing dream of flat in Nainital

Bareilly News: नैनीताल में फ्लैट का सपना दिखाकर पांच लाख ठगे

Fri, 02 Jan 2026 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs cheated by showing dream of flat in Nainital
बरेली। कन्हैया गुलाटी ही नहीं, शहर में ठगी के कई और मास्टरमाइंड मौजूद हैं। नैनीताल में फ्लैट दिलवाने का सपना दिखाकर शहर के युवक से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। हल्द्वानी निवासी दो युवकों समेत कई पर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर निवासी आलोक सक्सेना ने कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि कुछ समय पहले सिविल लाइंस निवासी आनंद गुप्ता से जान पहचान हुई थी। आनंद ने बताया कि वह हल्द्वानी निवासी मोहन सिंह रोतेजा, आसिम और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर नैनीताल में फ्लैट बना रहा है। अपार्टमेंट की खूबियां भी बताईं।
विज्ञापन

19 मार्च को आनंद ने अपने घर बुलाया था। वहां मोहन सिंह, आसिम और दो अज्ञात लोग भी थे। सभी ने 35 लाख रुपये में फ्लैट देने की बात कहकर पांच लाख रुपये टोकन मनी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक सक्सेना से मोहन सिंह के नाम ढाई-ढाई लाख रुपये के दो चेक ले लिए। इसके बाद चेक से पांच लाख रुपये का भुगतान करा लिया। जब आलोक फ्लैट देखने गए तो पता चला वहां कुछ नहीं बन रहा है।
आनंद से पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। 20 दिसंबर को जब आनंद के घर रुपये मांगने गए तो उसने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed