{"_id":"619bef22dca3a87f272b905d","slug":"five-lakh-stolen-from-doctor-s-house-in-bannuwal-colony-bareilly-news-bly466895745","type":"story","status":"publish","title_hn":"बन्नूवाल कॉलोनी में डॉक्टर के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बन्नूवाल कॉलोनी में डॉक्टर के घर से पांच लाख की चोरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एक लाख की नकदी और चार लाख के जेवर ले गए चोर
बरेली। बन्नूवाल कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चोर एक लाख की नकदी और चार लाख के जेवर चोरी कर ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बन्नूवाल कॉलोनी के तीसरे फेज में डॉ. सुशील गुप्ता का मकान है। वह मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं। 20 नवंबर की रात वह ड्यूटी पर अस्पताल चले गए थे। उनकी पत्नी भी घर पर नहीं थीं। सुबह डॉ. सुशील घर लौटे तो ताला टूटा मिला। चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये के जेवर और एक लाख की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। डॉक्टर ने बताया कि उनके घर पर न होने की जानकारी दूधिया और घर पर काम करने वाली महिला के अलावा और किसी को नहीं थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।