फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five kg gas cylinder explodes while making jalebi in Puranpur Pilibhit five burnt

Pilibhit: जलेबी बनाते समय फटा सिलिंडर, दो बच्चों समेत पांच लोग झुलसे, धमाके से एक झोपड़ी में भी लगी आग

Wed, 25 Oct 2023 05:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 Oct 2023 05:38 PM IST
सार

सिलिंडर फटने से झुलसे पांचों लोगों को उपचार के लिए पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान कारीगर कल्लू और नरेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Five kg gas cylinder explodes while making jalebi in Puranpur Pilibhit five burnt
जलेबी बनाते समय पांच किलो का सिलिंडर फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर के सिरसा गांव में मेले में लगे ठेले में जलेबी बनाने के दौरान पांच किलो वाला सिलिंडर फट गया। जिसमें कारीगर और जलेबी खरीदने आए बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। साथ ही पास में स्थित एक झोपड़ी में भी आग लग गई। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

विज्ञापन

गांव में नवरात्र के बाद देवी स्थान पर निकासी मेला का आयोजन किया जाता है। बुधवार को गांव में देवी स्थान मंदिर पर निकासी मेला चल रहा था। इस दौरान सबलपुर खास के रहने वाले कल्लू पुत्र बसरुद्दीन ठेला लगाकर जलेबी बेच रहे थे। अपराह्न करीब 3:30 बजे जलेबी बनाते समय अचानक भट्ठी के पास रखा 5 किलो का सिलिंडर फट गया। इससे कारीगर कल्लू, जलेबी खरीदने आए नरेश पुत्र भोलाराम ठेले के पास खड़ा बच्चा नितिन पुत्र सत्यपाल झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर फटने के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। सिलिंडर से निकली गैस पड़ोस के ध्रुव कुमार के घर में घुस गई। छत पर खड़ी उनकी पत्नी ज्योति देवी और तीन साल की बच्ची आराध्या भी झुलस गईं। सिलिंडर फटने के बाद उसके ठेले में रखा सामान आसपास के घरों में जाकर गिरे। इससे राम सिंह की छत पर पड़ी झोपड़ी में भी आग लग गई। 

विज्ञापन

लोगों ने बमुश्किल पानी डालकर आग बुझाई। सिलिंडर फटने से झुलसे पांचों लोगों को उपचार के लिए पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इस दौरान कारीगर कल्लू और नरेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और हादसे की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed