फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five hundred people had indigestion on Holi

Bareilly News: होली पर पांच सौ लोगों का बिगड़ा हाजमा

Wed, 27 Mar 2024 04:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Five hundred people had indigestion on Holi
बरेली। पकवानों के बेहिसाब और अव्यवस्थित खानपान से सोमवार को अस्पतालों में मरीजों की आवाजाही शाम से रात भर लगी रही। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक होली पर करीब पांच सौ से ज्यादा लोगाें का हाजमा बिगड़ा। कई लोगों में फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण भी मिले।
विज्ञापन

जो लोग इलाज कराने पहुंचे उनमें से 80 फीसदी दवा सेवन के कुछ देर बाद ही राहत मिलने पर घर लौट गए, लेकिन जिनमें फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण रहे, उन्हें भर्ती करना पड़ा। हालांकि, स्वस्थ होने के बाद भी यह केस बगैर डॉक्टरी परामर्श के घर चले गए। इन्हें लीव अगेंस्ट मेडिकल एडवाइस में दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. केके निर्मल के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक करीब 20-25 लोग ही पहुंचे थे, लेकिन सोमवार शाम चार बजे से मंगलवार की भोर तक करीब सौ लोग इलाज के लिए पहुंचे। जिन्हें दवाएं दी गई।
विज्ञापन

उधर, फरीदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक एक्सीडेंटल केस कोई नहीं पहुंचा। पर पेट, गैस संबंधी कई करीब तीन दर्जन मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। हालांकि, कोई भर्ती होने को तैयार नहीं था। दवा देने के दो से तीन घंटे बाद वे डिस्चार्ज के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में अचानक बढ़त भी बनी वजह
डॉ. गौतम के मुताबिक सोमवार को दिन के बाद रात में भी लोगों को तपिश का अहसास हुआ। होली पर ज्यादातर तला भुना हुआ भोजन लोगों ने किया। ठंड में शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा भोजन भी पच जाता है। मगर जब तापमान अधिक होता है, तो शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत नहीं होता। पाचनक्रिया मंद होने से अपच, गैस की दिक्कत होती है।


ज्यादातर नशे का सेवन करने वाले बीमार
जिला अस्पताल डॉ. निर्मल के मुताबिक जो लोग रात में इलाज को पहुंचे उनमें से ज्यादातर नशे की हालत में भी रहे। उनमें फूड प्वॉइजनिंग के लक्षण मिले। जिसके चलते उल्टी, मतली, बदहवास सी हालत रही। हालांकि, समय से अस्पताल पहुंचने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई। बताया कि जो एक्सीडेंटल केस भी पहुंचे। उनमें से भी ज्यादातर नशे का सेवन कर वाहन चलाने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed