फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five henchmen of the gang involved in looting and robbery arrested

Bareilly News: लूटपाट व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के पांच गुर्गेे गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Five henchmen of the gang involved in looting and robbery arrested
बरेली। लोगों को ऑटो में बैठाकर उनको सुनसान जगह पर ले जाकर लूटपाट और टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 93 हजार पांच सौ रुपये, एक बिना नंबर का ऑटो और लूट व टप्पेबाजी का सामान बरामद किया गया है।
आरोपियों की पहचान मोहल्ला सूफी टोला निवासी आदिल, आदिल की पत्नी शवा, जोगी नवादा निवासी उस्मान अली उर्फ उस्मान गद्दी, असगर अली उर्फ गुड्डू और उसकी पत्नी नूरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह सीधे-साधे लोगों को देखकर उनकी रेकी करते और बातों में उलझा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद अपने ऑटो में बैठाकर या फिर किराये पर ऑटो रिक्शा तय कर सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ लूटपाट करते थे। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है।
आदिल और उस्मान अली के खिलाफ अलग-अलग थानों में सात-सात, असगर अली उर्फ गूड्डु के खिलाफ आठ, शवा और नूरी के खिलाफ पांच-पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed