फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five drug traffickers arrested opium and morphine recovered in Bareilly

Bareilly News: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, अफीम और मार्फिन बरामद

Sun, 09 Nov 2025 11:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 11:07 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से एक किलो 657 ग्राम अफीम बरामद की है। ये आरोपी झारखंड से अफीम लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे। वहीं पुलिस ने मार्फिन के साथ भमोरा व बिशारतगंज इलाके के दो तस्कर भी गिरफ्तार किए हैं।

विज्ञापन
Five drug traffickers arrested opium and morphine recovered in Bareilly
आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के तीन और मार्फिन तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके एक-एक साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के पास से अफीम और मार्फिन बरामद की है। बरामद अफीम झारखंड से लाई गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी उसे पंजाब भेजने की फिराक में थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी पुलिस ने शुक्रवार रात भमोरा थाना क्षेत्र के ताजपुर नवदिया निवासी सतेंद्र और विशारतगंज के ढका निवासी राजेश और सतीश को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के पीछे वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 1.657 किलो अफीम, दो बाइकें, दो मोबाइल फोन और 5,710 रुपये बरामद हुए। इनका एक साथी अजय भागने में कामयाब रहा। राजेश गांव में किराना की दुकान चलाता है। सतीश खेती व मजदूरी करता है। सतेंद्र देहरादून की प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंUP News: अनम अंसारी ने अन्नू बनकर मंदिर में प्रेमी के साथ की शादी, कहा- राधाकृष्ण में आस्था... करूंगी पूजा
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों ने पुलिस को बताया कि अलीगंज के बाल किशनपुर निवासी अजय ने झारखंड से लाकर अफीम की तस्करी के बारे में बताया था। इसके बाद झारखंड से अफीम लाकर उसे बच्चों के पौष्टिक पेय पदार्थ में मिलाते थे और दूसरे राज्यों में महंगे दाम पर उसे बेचते थे। पहले भी कई बार अफीम सप्लाई करने की बात स्वीकार की। बताया कि वे झारखंड के पलामू रेलवे स्टेशन के बाहर से अफीम खरीदकर लाए थे और डबल डेकर बस पर बैठकर पंजाब के रोपड़ ले जाकर डिलीवरी देनी थी। पुलिस अजय की भी तलाश कर रही है।

दूसरी टीम ने सतीपुर के पास की धरपकड़
एसपी सिटी ने बताया कि बारादरी पुलिस की दूसरी टीम शुक्रवार रात विजय पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी। सतीपुर चौराहे की तरफ से आ रही बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने दो बाइक सवारों को पकड़ लिया, जबकि उनका तीसरा साथी बदायूं जिला के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव दियोनी का रहने वाला नवनीत भाग गया। पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक किलो 11 ग्राम मार्फिन बरामद हुई। पुलिस ने इनसे एक बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों ने अपने नाम भमोरा के ताजपुर नवदिया निवासी भूपराम और प्रमोद बताए। 

मेले में हुई थी बदायूं के नवनीत से दोस्ती
दोनों ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात नवनीत से मेले में हुई थी। नवनीत ने उनको बताया कि मणिपुर से सस्ते रेट पर क्रूड पाउडर मिल जाता है। इस पाउडर में अफीम मिलाकर स्मैक बन जाती है। बरेली के आसपास इसकी काफी मांग है। नवनीत के इशारे पर दोनों पहले भी मणिपुर से मार्फिन लाकर बेच चुके हैं। मुनाफा मिला तो धार्मिक स्थलों पर घूमकर खूब मस्ती की। नवनीत के इशारे पर इस बार फिर माल लाए थे, तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि बारादरी पुलिस ने अच्छी कार्रवाई की है। अजय और नवनीत को तलाशकर गैंग का नेटवर्क खत्म किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच की जा रही है। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed