फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five crore rupees will be showered on the market today in celebration of victory

Bareilly News: जीत के जश्न में बाजार पर आज बरसेंगे पांच करोड़

Tue, 04 Jun 2024 06:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Five crore rupees will be showered on the market today in celebration of victory
बरेली। लोकसभा चुनाव की मतगणना के रुझान जैसे-जैसे पुष्ट होंगे, उसी तर्ज पर मिठाई, फूल और पटाखों की दुकानों पर भी ऑर्डर पहुंचने लगेंगे। इसके लिए कारोबारियों ने भी पूरी तैयारी कर रखी है। हर्षोल्लास के मौके पर करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी अमित आहूजा का कहना है कि बीते चुनाव के अनुभव के अनुसार मिठाई का ऑर्डर पहले से नहीं होता। हालांकि, कारखाने में कच्चा माल सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब चार से पांच गुना तक बनाकर रख लिया जाता है। वहीं, तैयार माल भी सामान्य से चार गुना ज्यादा बनाया जाता है, ताकि अचानक कोई ऑर्डर मिले तो उसे उपलब्ध कराया जाए। मतगणना के रुझान सुबह 10 बजे से आने की उम्मीद है। इसी के साथ ऑर्डर भी आने लगते हैं। सबसे ज्यादा लड्डू की बिक्री होती है। क्योंकि, मान्यतानुसार यह मिष्ठान शुभता का प्रतीक है।
विज्ञापन

मिठाई कारोबारी रोहित खंडेलवाल का कहना है कि जीते कोई भी, मिठाई बंटनी तय है। इसे देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है। कारीगरों को भी बता दिया गया है। ताजा मिठाई ही दी जाए, इसके लिए सुबह आठ मतगणना शुरू होते ही कारीगर भी डट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन करोड़ का होगा मिठाइयों का कारोबार
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक बरेली के नौ विधानसभा क्षेत्रों में बहेड़ी में 15 लाख, नवाबगंज 20 लाख, भोजीपुरा में 10 लाख, मीरगंज में 20 लाख, बरेली शहर में 65 लाख, कैंट में 60 लाख समेत करीब दो करोड़ की मिठाइयां बिकेंगी। आंवला लोकसभा की तीन विधानसभाओं में एक करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।


फूल-माला 50 लाख, 10 लाख के बिकेंगे मेवे
कारोबारियों के मुताबिक बाजार में विजेता का स्वागत, सम्मान आदि के लिए करीब 50 लाख रुपये की फूल-मालाओं का कारोबार होगा। वहीं, दस लाख रुपये के मेवे भी बिकेंगे। जीत की खुशी में तमाम लोग पकवान भी बनाएंगे। दावतें भी होंगी। वहीं, रंग-गुलाल पर भी करीब एक लाख रुपये दोनों लोकसभा क्षेत्रों में खर्च होंगे। आतिशबाजी का भी 20 लाख रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed