फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five crore rupees will be given to the poor by eating losses'

पांच करोड़ का घाटा खाकर गरीबों को देंगे मकान

Fri, 22 Sep 2017 01:20 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को जल्दी और सस्ते ईडब्ल्यूएस आवास उपलब्ध कराने पर तेजी से काम चल रहा है। बीडीए ने पहले के बने 224 ईडब्ल्यूएस आवास पीएम आवास योजना में लेकर जल्द आवंटन की तैयारी शुरू कर दी है। पौने आठ सौ ईडब्ल्यूएस मकान बनाने के लिए बीडीए इंजीनियरों की टीम ने रामगंगा नगर में जमीन चिह्नित कर ली है। बीडीए को पीएम आवास के मकान पांच करोड़ के घाटे पर देने होंगे। हर मकान पर बीडीए को 50 हजार का नुकसान होगा, लेकिन इसकी भरपाई मध्यम वर्ग और अमीरों को दिए जाने वाले एलआईजी और एमआईजी मकानों और भूखंड आवंटन की रकम बढ़ाकर की जाएगी। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में बीडीए को एक हजार ईडब्ल्यूएस मकान बनाकर 4.5 लाख में उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें दो लाख रुपये लाभार्थी को देने होंगे। बाकी की 2.5 लाख रुपये केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वहन करेंगे। इनमें 1.5 लाख रुपये केंद्र और एक लाख रुपये राज्य सरकार देगी। मतलब, लाभार्थी को ईडब्ल्यूएस मकान केवल दो लाख रुपये में मिलेगा। रामगंगा नगर में बनवाए गए प्रत्येक ईडब्ल्यूएस मकान की लागत पांच लाख रुपये आ रही है। बीडीए को प्रति आवास 50 हजार का नुकसान हो रहा है। इसके लिए बीडीए ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में पुराने बने 224 ईडब्ल्यूएस आवासों को भी पीएम आवास योजना में लाकर दिवाली से पहले आवंटन की रुपरेखा तैयार कर ली है। 776 मकानों के निर्माण के लिए रामगंगा नगर में ही जमीन का सर्वे कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनकर लगभग तैयार है। इसको इसी हफ्ते शासन को भेजा जाना है। 
विज्ञापन


कोट--
प्रधानमंत्री आवास योजना में डीपीआर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रामगंगा नगर में पहले के बने 224 ईडब्ल्यूएस आवासों को इसी योजना में लाकर लाभार्थियों को आवंटित कर देंगे। इसमें जो नुकसान होगा, उसकी पूर्ति एलआईजी और एमआईजी मकानों के आवंटन में की जाएगी।  - डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष, बीडीए 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed