{"_id":"6a9f25190fc38d14b90d755d","slug":"five-crore-rupees-spent-on-cleaning-drains-now-boats-are-plying-through-waterlogged-streets-bareilly-news-c-4-bly1015-962016-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नालों की सफाई पर बहाए पांच करोड़ रुपये, अब जलभराव में चल रही नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नालों की सफाई पर बहाए पांच करोड़ रुपये, अब जलभराव में चल रही नाव
विज्ञापन
बरेली। जिले में जारी मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के नालों की सफाई के दावों की हवा निकाल दी। नालों की सफाई पर खर्च किए गए पांच करोड़ रुपये पानी में बह गए। रेजीडेंसी गार्डन के घरों में और सड़क पर छह फुट तक पानी भरने से लोग ट्रैक्टर की मदद से होटल में शिफ्ट हुए। सिकलापुर में नाव चलाई गई। सुभाषनगर पुलिया के नीचे दिनभर जलभराव रहा। पवन विहार, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम में भी घरों में जलभराव हुआ। डीआईजी आवास व कार्यालय, नगर आयुक्त आवास में भी पानी भर गया।
स्मार्ट सिटी में शामिल नौमहला, आजमनगर, रामपुर बाग, हाता फाल्तूनगंज (कालीबाड़ी), शाहदाना (गंगापुर), सिकलापुर बाग ब्रिगटान वार्डों की सभी गलियों में पानी भर गया। सिकलापुर में रात में बारिश का पानी लोगों के घरों में भरने लगा। बिस्तर व कपड़े गीले होने लगे तो लोगों को इसका अहसास हुआ। घर के सभी सामान व बर्तन तैर रहे थे। सुबह तक लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे। बारिश कम होने पर जलस्तर घटा तो लोगों ने घरों का पानी बाल्टी से बाहर निकाला।
सिकलापुर के निर्दलीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने फोम के गद्दे से नाव बनाकर उस पर पांच लोगों को बैठाया। गली में नाव चलाकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दिया। गौरीशंकर मंदिर में भी जलभराव हुआ। मेडिकल स्टोर में पानी भरने से दवा व्यापारी को 15 से 20 हजार का नुकसान हुआ। चावल व्यापारी के 40 बोरी चावल भीग गए। सरकारी गल्ले की दुकान में रखा राशन भी भीग गया। इसको लेकर नंदराम, मन्नू, सत्य नारायण, विनोद कुमार दीक्षित, हरि सिंह, प्रेम पाल में आक्रोश है।
विज्ञापन
रेजीडेंसी गार्डन सड़क से छह फुट नीचे बसाया गया है। इससे हमेशा बारिश के दिनों में यहां जलभराव होता है। रविवार से यहां पर पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घरों में पानी भरने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
अलखनाथ मंदिर में भरा पानी
किला स्थित अलखनाथ मंदिर में भी पानी भर गया। विकास भवन के पीछे राधेश्याम एन्क्लेव, हजियापुर, संजयनगर, राजेंद्रनगर, मुंशीनगर, कैलाशपुरम, डेलापीर बिजली घर के पीछे, जोगी नवादा, कालीबाड़ी, शाहदाना, मठ की चौकी, बांस मंडी आदि क्षेत्रों में जलभराव हुआ। बीएसए, डीआईओएस, जेडी कार्यालय परिसर व ऑफिस के अंदर पानी भर गया। बीएसए कार्यालय के सीपीयू में पानी भरने से वे खराब हो गए।
जायजा लेते रहे जनप्रतिनिधि व अफसर
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने नगर आयुक्त संजीव मौर्य व नगर निगम की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संजयनगर, डेलापीर, जोगी नवादा समेत कई इलाकों में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। चोक नालों-नालियों को तत्काल खुलवाने व जल निकासी तेज करने के निर्देश दिए।
वर्जन
दोपहर तक मुंशीनगर, कैलाशपुरम, डेलापीर बिजली घर के पीछे, राधेश्याम कॉलोनी, पवन विहार, रेजीडेंसी गार्डन, जोगी नवादा, राजेंद्रनगर आदि क्षेत्रों से पानी नहीं निकाला जा सका। इसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में पीलीभीत रोड व श्यामगंज सहित कुल 15 पेड़ भी गिरे, जिनको हटाया गया। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त