फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five candidates fell while running for UP police recruitment in Bareilly

UP Police Bharti: बरेली में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थी गिरे, तीन के पैरों में फ्रैक्चर

Wed, 12 Feb 2025 04:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 04:10 PM IST
सार

बरेली के नकटिया स्थित पीएसी मैदान पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को दौड़ के दौरान पांच अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए। इनमें तीन के पैरों में फ्रैक्चर हो गया। 

विज्ञापन
Five candidates fell while running for UP police recruitment in Bareilly
घायल अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पीएसी मैदान में पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान बुधवार सुबह नकटिया पीएसी ग्राउंड में पांच अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गए। इनमें तीन युवकों के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। तीन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


घायलों में रामलखन, विशेष और मुरारी लाल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। तीनों ही बदायूं जिले में बिसौली के निवासी हैं। पंकज निवासी फैजाबाद, थाना लाइन, चंदर गेट, शामब नगर के सिर में चोट आई है तो विपिन निवासी बहेड़ी के पैर में चोट लगी है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, तीन अभ्यर्थियों के पैरों की हड्डी टूट गई है।

विज्ञापन

मंगलवार को भी चोटिल हुए थे अभ्यर्थी 
नकटिया स्थित पीएसी मैदान पर पुलिस भर्ती की दौड़ में मंगलवार को भी अभ्यर्थी चोटिल हुए थे। बदायूं के उघैती थाना अंतर्गत गांव रघुनाथ पीपरी निवासी शक्ति सिंह (28) मंगलवार को पुलिस भर्ती में दौड़ने आए थे। दौड़ते वक्त अचानक गिरकर घायल हो गए। 

नकटिया पीएसी ग्राउंड पर शक्ति सिंह दौड़ के आठवें राउंड में थे, तभी उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। इससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलवाई और शक्ति सिंह को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली में आयकर का छापा: आवास और गोदाम के ताले तोड़कर शुरू की जांच, पान मसाला कारोबारी की तबीयत बिगड़ी

बताते हैं कि कई और लड़के दौड़ के दौरान गिरकर घायल हुए। हालांकि, उन्हें मामूली चोटें आईं। सोमवार को युवतियों की दौड़ हुई थी। इसमें बिथरी व शाही थाना क्षेत्र की युवतियां घायल हो गई थीं। भर्ती दौड़ 27 फरवरी तक जारी रहेगी। रोज 1,050 अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed