फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Five arrested for murderous attack on Lekhpal

लेखपाल पर जानलेवा हमला करने वाले पांच गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for murderous attack on Lekhpal
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी, एसपी सिटी के साथ पुलिस ने किया गांव में रूट मार्च

विज्ञापन
बिथरी चैनपुर। मीट बिकने की सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल पर जानलेवा हमला करने वाले पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी की नाराजगी के बाद रात भर टीमों ने दबिश दी और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लेखपाल के मोबाइल समेत तमंचा और गंड़ासा भी बरामद हुआ है।

बुधवार को उड़ला जागीर में लेखपाल राजीव सक्सेना राशन के वितरण की जानकारी कर रहे थे। उन्होंने एक जगह काफी भीड़ देखी तो पता चला कि मीट की बिक्री हो रही थी। लेखपाल वहां के फोटो खींचने लगे। यह देखकर मीट बेचने वाले इरशाद, नवी, भूरे निवासी मल्हपुर थाना भुता और शुएब, ताहिर निवासी सैदपुर कुर्मियान ने लाठी डंडों से लेखपाल पर हमला कर दिया। लेखपाल को खेत में दौड़ा दौड़ाकर मारा। यह देखकर वहा भगदड़ मच गई। हमलावर फायर करते हुए भाग गए। वह लेखपाल का मोबाइल भी ले गए। हमले में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हाथ टूट गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया लेखपाल की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गांव में हुई घटना के बाद हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। गुरुवार को पुलिस ने गांव में एसपी सिटी के साथ रूट मार्च भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed