फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster action against five accused in Ajay Valmiki murder case in Bareilly

Bareilly News: अजय वाल्मीकि हत्याकांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, दो साल पहले की थी वारदात

Fri, 30 May 2025 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 30 May 2025 02:35 AM IST
सार

बरेली में दो साल पहले प्रेमनगर थाने से सौ मीटर की दूरी पर आरोपियों ने हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरोह पर हत्या करने के साथ ही सट्टा कराने का आरोप था। गैंग को पिछले दिनों एसएसपी अनुराग आर्य ने सूचीबद्ध कराया था। अब गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा कराया गया है।

विज्ञापन
Gangster action against five accused in Ajay Valmiki murder case in Bareilly
अजय वाल्मीकि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाने से चंद कदम की दूरी पर हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इन सभी के खिलाफ बारादरी थाने में इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय की ओर से गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्या और सट्टेबाजी में लिप्त इस गिरोह को डी-233 नंबर दिया गया है।

विज्ञापन


15 जुलाई 2023 को अजय वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय के पिता दयाराम ने राहुल, विनय राजपूत, नितिन राजपूत और सट्टा माफिया जगमोहन तन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड के आरोपी तन्नू पर उस समय 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान भगवान स्वरूप उर्फ लाले का नाम भी प्रकाश में आया। इन दिनों तन्नू और लाले जमानत पर हैं, जबकि अन्य आरोपी अभी भी जेल में हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में भाजपा नेता चला रहा था जाली प्रमाणपत्र बनाने का रैकेट, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त की जाएगी आरोपियों की संपत्ति
आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद इनकी संपत्ति का ब्योरा जुटाया जाएगा। आरोपियों की काली कमाई को गैंगस्टर एक्ट के तहत चिह्नित कर इनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। गैंग लीडर विनय के खिलाफ चार, नितिन के खिलाफ तीन, राहुल पर दो, भगवान स्वरूप पर तीन और तन्नू पर 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों के संपर्क में रहने वाले अन्य को भी चिह्नित कर रही है।

घोषित सट्टा माफिया है तन्नू
तन्नू घोषित सट्टा माफिया है। उसी ने दो साल पहले अजय वाल्मीकि की हत्या कराई थी। बारादरी थाना पुलिस की रिपोर्ट पर एसएसपी अनुराग आर्य ने कुछ समय पहले ही उसे सट्टा माफिया घोषित किया था। तन्नू पर आरोप है कि वह लोगों को जुआ और सट्टा खेलने के लिए उकसाता है। वह जुआ और सट्टा की खाईबाड़ी खाता है। सट्टा माफिया की श्रेणी में पंजीकृत कर तन्नू को गैंग लीडर बनाया गया था।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अजय वाल्मीकि हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। शूटर विनय इस गिरोह का लीडर है। सट्टा माफिया जगमोहन उर्फ तन्नू समेत गिरोह में चार सदस्य हैं। आरोपियों की संपत्ति चिह्नित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed