फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   five accused booked for demanding money after video was made of a spa center in bareilly

Bareilly News: स्पा सेंटर में घुसकर बनाया वीडियो, फिर मांगे रुपये, पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Feb 2026 08:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Feb 2026 08:14 PM IST
सार

बरेली में एक स्पा सेंटर में घुसकर वीडियो बनाना और फिर ब्लैकमेल करना कथित हिंदूवादी संगठन के लोगों को भारी पड़ गया। सेंटर की रिशेप्सनिस्ट ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला बदर रिषभ ठाकुर को भी नामजद कराया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
five accused booked for demanding money after video was made of a spa center in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके में स्पा सेंटर का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले कथित हिंदू संगठन के नेताओं पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। बारादरी थाने में आशू यादव और रिषभ ठाकुर समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ स्पा सेंटर की रिशेप्सनिस्ट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रायबरेली निवासी मुस्कान ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि वह पीलीभीत हाईवे पर कासा गोल्डन स्पा में रिशेप्सनिस्ट की नौकरी करती है। 17 फरवरी को दो-तीन लड़के स्पा सेंटर में आए। इन लोगों ने स्पा सेंटर की सुविधाओं के बारे में पूछा था। 18 फरवरी को बारादरी पुलिस भी स्पा सेंटर में आई लेकिन कुछ गलत नहीं मिला। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल कर आशू यादव और रिषभ ठाकुर ने खुद को हिंदू संगठन का नेता बताया।
विज्ञापन


उनसे कहा कि तुम गलत काम करती हो। तुम्हारा वीडियो बन गया है, जिसे हम फेसबुक पर डालेंगे। अगर 40 हजार रुपये दे दिए तो फेसबुक पर वीडियो नहीं डालेंगे। अगर रुपये दोगी तो स्पा सेंटर बंद नहीं कराएंगे और पुलिस सेंटर पर नहीं आएगी। इसके बाद कई बार इन लोगों ने उन्हें कॉल कर धमकी दी और रुपये की मांग की गई। मुस्कान ने घबराकर सेंटर बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जिला बदर रिषभ ठाकुर की फिर तलाश शुरू
रिषभ ठाकुर ने पिछले दिनों प्रेमनगर के एक रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में रिषभ को जेल भेजा गया था। रिषभ ने खुद को हिंदू संगठन का पदाधिकारी बताया था तो संगठन ने उससे पल्ला झाड़ लिया था। जेल से छूटने के बाद रिषभ दोबारा सक्रिय हो गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने रिषभ ठाकुर को जिला बदर कर दिया था। अब स्पा सेंटर से चालीस हजार रुपये मांगने पर रिषभ दोबारा घिर गया है। 

जिला बदर के बाद यदि रिषभ की लोकेशन शहर में मिली तो उस पर कार्रवाई का सिलसिला आगे बढ़ सकता है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। रिषभ को सुभाषनगर थाने से कुछ समय पहले ही जिला बदर किया गया है, उसकी भूमिका का पता कर उसकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
 

स्पा सेंटर का पूर्व मैनेजर है आशू, पुलिसकर्मी के साथ वीडियो वायरल
स्पा सेंटर में पुलिस के छापे के बाद लगातार ऑडियो वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इसी स्पा के बाहरी हिस्से में एक पुलिसकर्मी के गले में हाथ डालकर बैठे आशू यादव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संगठन जिलाध्यक्ष हिमांशु पटेल ने बताया कि आशू यादव को पहले ही उनके संगठन से निकाला जा सका है। 

हिमांशु ने बताया कि आशू यादव पूर्व में इसी स्पा सेंटर का मैनेजर था, इसीलिए स्टिंग के बाद संचालकों ने पहले उसी से संपर्क किया। उसने और रिषभ ठाकुर ने मौका भुनाने की कोशिश की और रुपये मांगने लगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अश्लील कृत्य कराने वाले स्पा सेंटरों और वसूली करने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed