फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fishes started dying in the pond of the municipality, water was changed

Bareilly News: पालिका के तालाब में मरने लगीं मछलियां, बदलवाया पानी

Sat, 26 Jul 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fishes started dying in the pond of the municipality, water was changed
आंवला। पालिका के तालाब में शुक्रवार सुबह हजारों मछलियों की मौत हो गईं। इसके बाद पालिका टीम ने पानी बदलवाया।
विज्ञापन

मोहल्ला कच्चा कटरा शिव मंदिर के समीप पालिका के तालाब में हजारों मछलियों के मरने की खबर सुनकर मौके पर चेयरमैन आबिद अली और ईओ जितेंद्र कुमार पालिका टीम के साथ पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोगों ने शक जाहिर किया कि पानी में जहर मिलाया गया है। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मोहल्लेवासियों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि तालाब के पानी में ऑक्सीजन की कमी, पानी के तापमान में अचानक बदलाव और तालाब में प्रदूषण के कारण भी ऐसी घटना हो सकती है।

फिलहाल पालिका प्रशासन ने मृत मछलियों को बाहर निकलवा कर तालाब का गंदा पानी निकलवा कर इसमें साफ जल भरवा दिया है। इस मामले में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मछलियों की मौत का कारण तालाब में पानी गंदा होना व ऑक्सीजन की कमी होना प्रतीत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article