फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First the offering of harmony, then the taste of gajak

Bareilly News: पहले समरसता का प्रसाद, फिर लिया गजक का स्वाद

Wed, 15 Jan 2025 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
First the offering of harmony, then the taste of gajak
बरेली। मकर संक्रांति पर मंगलवार को शहर की सामाजिक संस्थाओं, मंदिरों और स्थानीय लोगों की ओर से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। राहगीरों ने प्रसाद के रूप में पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। तिल-गुड़ की मिठाई और कंबल का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी ट्रस्ट, रोटरी क्लब बरेली, रोटरी बरेली हैरिटेज और मानव सेवा क्लब की ओर से प्रेमनगर में खिचड़ी भोज और कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि वनमंत्री डाॅ. अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व रोटरी मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, किशोर कटरू, रोटरी के गवर्नर इलेक्ट सीए राजेन विद्यार्थी और मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा उपस्थित रहे। अधीर सक्सेना, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विनोद पागरानी, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से राजेंद्रनगर स्थित शिवाजी चौक पर खिचड़ी भोज और कंबल वितरण किया गया। रोटरी क्लब बरेली नाॅर्थ और इनरव्हील क्लब बरेली न्यू नाॅर्थ की ओर से रोटरी के पूर्व गवर्नर पीपी सिंह के संयोजन में 130 जरूरतमंदों को कंबल और शॉल का वितरण किया गया। हरी भरी टहल कमेटी की ओर से कंपनी बाग के निकट खिचड़ी, लड्डू, और गजक का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली की ओर से सचिव निखिल अग्रवाल की अगुवाई में खिचड़ी, चावल के पैकेट, कंबल का वितरण किया गया। श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं सर्वदेव मंदिर में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान महंत सुशील पाठक, विधायक संजीव अग्रवाल, पार्षद राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से कर्मचारी नगर स्थित चौराहे पर खिचड़ी और कंबल का वितरण किया गया।
श्री हरि मंदिर में खिचड़ी का वितरण किया गया। हिंद प्रेस पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुर्खा छावनी में खिचड़ी सहभोज आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने श्री हनुमान मंदिर पर खिचड़ी भोज की व्यवस्था की। कृष्णानगर, विष्णु मंदिर, सिद्धार्थनगर, ब्रह्मदेव मंदिर, शिव स्टेट आदि स्थानों पर खिचड़ी वितरण किया गया।
क्षत्रिय यूथ क्लब ने खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। इस दौरान कुंवर सिद्धराज सिंह, प्रशांत पटेल, आदेश प्रताप सिंह, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे। श्री बांके बिहारी मंदिर और बाबा नीलकंठ मंदिर में खिचड़ी का वितरण किया गया। माहौर वैश्य सभा समिति की ओर से माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में खिचड़ी भोज हुआ।
जिला अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से रेलवे जंक्शन परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर के बाहर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान राहुल वाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, संजय सिंह, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विमल भारद्वाज और फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव मौजूद रहे। सीता रसोई की ओर से अग्रसेन पार्क के बाहर खिचड़ी, चाय का वितरण किया गया। इस दौरान प्रभात अग्रवाल, विजय वाटला आदि उपस्थित रहे।

कृष्णानगर कॉलोनी में खिचड़ी भोज, कंबल बांटे

मौर्य समाजसेवा संस्थान ने कृष्णानगर कॉलोनी फेज टू में खिचड़ी भोज आयोजित किया। यहां गरीबों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप रहे। संस्था के अध्यक्ष राममूर्ति मौर्य, संयोजक चंद्रपाल मौर्य के साथ ही राम बहादुर, विनोद कश्यप, बाबूराम मौर्य, रफ़्फन लाल, नरेंद्र, राजेश राठौर, सचिन वर्मा व मोहित पांडे का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed