Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firms, Societies, Chits Registrar asked for records of English School Managing Committee

Bareilly News: फर्म सोसायटीज, चिट्स रजिस्ट्रार से मांगे इंग्लिश स्कूल संचालक समिति के रिकॉर्ड

Sun, 26 Oct 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Firms, Societies, Chits Registrar asked for records of English School Managing Committee
बरेली। उप श्रमायुक्त के आदेश के क्रम में बकाया भुगतान न करने पर सील हुए मिशन अस्पताल परिसर स्थित इंग्लिश स्कूल संचालन समिति के चार दावेदार होने से वसूली नहीं हो पा रही है। अब तहसीलदार ने फर्म सोसायटी, चिट्स रजिस्ट्रार से समिति संबंधी रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

सदर तहसील प्रशासन के अनुसार बकाया भुगतान न होने पर सील हुए इंग्लिश स्कूल पर चार लोग मालिकाना हक जता रहे हैं। उनके मुताबिक मिशन अस्पताल की संपत्ति में स्कूल नहीं है। इसलिए सील खोलने का अनुरोध किया है। इसमें विद्या बेंजामिन, विद्या एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी नीरज मिश्रा, उमेद राम समेत एक अन्य व्यक्ति शामिल है। सभी ने अपना पक्ष रखते हुए विरासती संपत्ति बताकर सील खोलने और कुर्की आदेश निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसीलदार भानु प्रताप के मुताबिक, उप श्रमायुक्त के आदेश के क्रम में 73,70,379 रुपये की वसूली प्रस्तावित है। फिलहाल 20,15,979 रुपये वसूले गए हैं। 53,54,400 रुपये बकाया हैं। अब कौन वास्तविक दावेदार है, फर्म सोसायटी चिट्स रजिस्ट्रार से इसका पता चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed