फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing on the vice president of the cooperative society, injured

Bareilly News: सहकारी समिति के उपाध्यक्ष पर फायरिंग, घायल

Sun, 17 Aug 2025 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Firing on the vice president of the cooperative society, injured
निशान यात्रा के फोटो
फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गाली देने के विरोध पर सहकारी समिति के उपाध्यक्ष पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने थाना पहुंचकर शनिवार शाम को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बाजार जुनूवी निवासी रिषभ मिश्रा ने बताया कि वह सहकारी समिति के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने थाने में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक ग्रामीण ने उन्हें फोन करके गालियां दीं। वह उसके घर पर शनिवार शाम छह बजे के करीब शिकायत करने गए तो आरोपी, उसके भाई और पिता ने गाली देते हुए मारपीट की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी ने तमंचा निकालकर उसके उपर फायर कर दिया, जो कि रिषभ के पैर को छूती हुई निकल गई। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाकर फरीदपुर सीएचसी भेजा। इधर, थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed