{"_id":"67cbd891f14a5c61cc00eb27","slug":"firing-on-dowry-murder-accused-released-on-bail-from-jail-in-bareilly-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेल से जमानत पर छूटे दहेज हत्या के आरोपी पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली, बहू के घरवालों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेल से जमानत पर छूटे दहेज हत्या के आरोपी पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली, बहू के घरवालों पर आरोप
Sat, 08 Mar 2025 01:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:49 PM IST
सार
बरेली की चौपुला गिहार बस्ती में शुक्रवार रात एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी गई। उसकी पीठ में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सिरौली क्षेत्र निवासी गुड्डू को शुक्रवार रात शहर की चौपुला गिहार बस्ती में शादी समारोह के दौरान घेरकर फायरिंग कर दी गई। जमकर गोलियां तड़तड़ाई। गुड्डू की पीठ में गोली लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गुड्डू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में उसकी बहन सावित्री ने बताया कि गुड्डू की पुत्रवधू ने पांच महीने पहले फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बहू के मायकेवालों ने गुड्डू और उसके बेटे गौरव के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। गौरव अभी जेल में है, गुड्डू ढाई महीने पहले जमानत पर छूटा है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात गुड्डू की साली की बेटी की शादी गिहार बस्ती में थी। इसमें वह पत्नी रामा देवी के साथ यहां आया था। चाय पीकर बस्ती के बाहर घूमने निकल गया। आरोप है कि पुत्रवधू के परिवार वालों ने उसे घेरकर गोली मार दी। वहीं कोतवाली पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन