{"_id":"5d30e6848ebc3e6cb9088f80","slug":"firing-in-budaun-over-plot-police-gun-looted-in-bareilly-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: धुआंधार फायरिंग, पुलिस की मौजूदगी में फूंके कई वाहन, सिपाही की पिस्टल लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: धुआंधार फायरिंग, पुलिस की मौजूदगी में फूंके कई वाहन, सिपाही की पिस्टल लूटी
Fri, 19 Jul 2019 03:07 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 19 Jul 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
बंदूक से मारी गोली
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र की तरह बदायूं जिले की सीमा पर रामगंगा कटरी में जमीन पर कब्जे को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच गुरुवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक के सीने में गोली मारने के साथ उसके चाचा को भी सिर में फावड़ा मारकर घायल कर दिया गया।
विज्ञापन
इस घटना की प्रतिक्रिया में गुस्साए लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस रिस्पांस वैन पहुंची तो पुलिस वालों को भी पीटा और एक सिपाही की लाइसेंसी पिस्टल छीन ली। दो जिलों की पुलिस पहुंचने के बाद हमलावर भाग निकले। इस घटना पर दातागंज में दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन
दातागंज के गांव सेहरा पुख्ता के रामगंगा से सटे इलाके में तीस बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुट भिड़ गए। शुरुआत उस वक्त हुई जब पंखिया नगरिया कलां का बारेहसन इस जमीन की जुताई कर रहा था। इसी बीच पड़ेरा गांव का अतहर अली वहां मेराज, अख्तर आदि के साथ पहुंचा। मना करने पर भी बारेहसन ने जुताई बंद नहीं की तो अतहर और उसके साथी उसे पकड़कर ले जाने लगे। सिर में फावड़ा मारकर घायल भी कर दिया।
विज्ञापन
पड़ोस के खेत से 18 वर्षीय भतीजा इरशाद उसे बचाने दौड़ा तो अतहर और उसके साथियों ने धुआंधार फायरिंग शुरू कर दी। रायफल की एक गोली इरशाद के सीने में बायीं ओर लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर इरशाद के परिवार और गांव के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।
इसके बाद इरशाद पक्ष के लोगों ने अतहर के फार्म हाउस पर धावा बोल दिया और वहां खड़ा ट्रैक्टर, एक पंपसेट, छह बाइक और दो साइकिल फूंक दीं। अतहर की ही सूचना पर यूपी 100 पहुंची तो इरशाद पक्ष के लोगों ने सिपाही अल्ताफ की पिस्टल छीनकर उसे डंडों से पीट दिया। दो और पुलिस वालों से भी मारपीट की।
पंखिया समुदाय के नेता तौफीक ने बाद में मौके पर पहुंचकर सिपाही की पिस्टल वापस दिलाई। इस बीच फरीदपुर, भुता और दातागंज की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को बरेली भिजवाया जहां निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल दातागंज थाने का है। दो रिपोर्ट वहां दर्ज कराई गई हैं। एक रिपोर्ट इरशाद पक्ष की ओर से दर्ज हुई है, दूसरी सिपाही की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें पिस्टल छीनने की कोशिश, मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के सामने आगजनी करने के आरोप हैं। मौका मुआयना करके मैंने बदायूं के अधिकारियों से भी कार्रवाई के बारे में बात की है - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात