फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing at the house of Dhanraj Builders owner Rakesh Sharma in bareilly

Bareilly News: धनराज बिल्डर्स के मालिक राकेश शर्मा के घर पर फायरिंग, ट्रांसपोर्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

बरेली में मॉडर्न विलेज को बसाने वाले कॉलोनाइजर व धनराज बिल्डर फर्म के मालिक राकेश शर्मा के घर हमलावरों ने धावा बोल दिया। उनके गेट पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Firing at the house of Dhanraj Builders owner Rakesh Sharma in bareilly
गेट में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मॉडर्न विलेज को बसाने वाली फर्म धनराज बिल्डर्स के मालिक राकेश शर्मा के भोजीपुरा थाना क्षेत्र स्थित घर पर मंगलवार रात हथियारबंद लोगों ने धावा बोल दिया। उनके गेट पर फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंचे बिल्डर के साले को पीट दिया। यूपी 112 पर सूचना अनसुनी कर दी गई तो कप्तान से शिकायत की गई। तब जाकर पुलिस पहुंची। ट्रांसपोर्टर विजय अग्रवाल समेत आरोपियों पर भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


राकेश शर्मा की पत्नी प्रवीन हांडा ने भोजीपुरा पुलिस को बताया कि मंगलवार को उनके परिजन घर में बैठे थे, तभी कुछ लोगों ने गेट पर हमला कर दिया। फायरिंग कर गेट तोड़ने की कोशिश की गई। प्रवीन हांडा के भाई ने गेट पर जाकर देखा तो उन पर हमला कर आरोपियों ने उनका चश्मा तोड़ दिया। महिला के मुताबिक यूपी 112 पर उन्होंने कई बार कॉल की, पर कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्होंने एसएसपी को कॉल की। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन


बरेली पुल हादसा: मुख्यमंत्री तक जाएगी फाइल, पीडब्ल्यूडी के पांच इंजीनियरों पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी की हो रही थी कोशिश, रिकॉर्डिंग वायरल 
राकेश शर्मा ने पुलिस को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है, जिसमें कुछ दिन पहले उन्हें उनके शुभचिंतक ने कॉल करके आगाह किया था। बताया था कि हमलावर उनके घर के आसपास घूम रहे हैं। उनके घर के पास एक दुकान पर संदिग्ध लोगों की आवाजाही है। दुकानदार ने भी उन्हें सावधान रहने के लिए कहा था। राकेश शर्मा ने बताया कि योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया था, वह बाल-बाल बच गए। भोजीपुरा इंस्पेक्टर प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

पांच करोड़ के लेनदेन की है मुकदमेबाजी
प्रवीन के मुताबिक उनके पति राकेश शर्मा को विजय अग्रवाल से पांच करोड़ रुपये लेने हैं। कारोबारी लेनदेन में विजय ने बेइमानी कर ली थी। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण में केस भी चल रहा है। विजय अग्रवाल केस में कमजोर पड़ गया है, इसलिए समझौते का दबाव बना रहा है। पड़ोसी मनोहर ने बताया कि हमलावरों में घंघोरा का प्रीतम यादव, चंद्रभान, भागीरथ और दो-तीन अज्ञात लोग शामिल थे। पुलिस ने विजय अग्रवाल समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed