फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing and stone-pelting amid a romantic dispute; passerby critically injured.

Bareilly News: प्रेम-प्रसंग में फायरिंग-पथराव, राहगीर गंभीर घायल

Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Firing and stone-pelting amid a romantic dispute; passerby critically injured.
एडीएम व एसपी साऊथ नें कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण। फोटो स्रोत प्रशासन
फरीदपुर। सिमरा बलिया गांव में शनिवार रात प्रेम-प्रसंग के विवाद में यादव बिरादरी के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले और अवैध तमंचों से फायरिंग की गई। विवाद में नवादा बिल्संडी गांव के राहगीर किसान चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सिमरा बलिया में रिंकू और अभय का ओमेंद्र, जितेंद्र और रवींद्र से हुआ था। इसका कारण ओमेंद्र का गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग बताया गया है। पहले कहासुनी हुई फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पक्षों ने अवैध तमंचों से कई बार फायरिंग की। किसान चंद्रपाल अपनी साइकिल से घास लेकर घर लौट रहे थे। फायरिंग से घबराकर वह साइकिल सहित गली में गिर गए और घायल हो गए। गांव में चर्चा है कि किसान को गोली लगी है। सूचना पर गई पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। वहां निगरानी बढ़ाई गई है। घायल को सीएचसी भेजा। वहां से बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान की चोट की वजह पर पुलिस संशय में
किसान चंद्रपाल के घायल होने के बाद पुलिस चोट के कारण पर संशय में है। ग्रामीण गोली लगने की बात कह रहे हैं। पुलिस को भगदड़ में साइकिल के हंसिया से चोट की आशंका है। अब मेडिकल से वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

दोनों पक्षों पर हो चुकी है शांतिभंग की कार्रवाई
शुक्रवार को दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पर शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए धारा 151 में चालान किया। छूटने के बाद भी उनके बीच विवाद जारी रहा। शनिवार रात फिर भिड़ंत हुई।

वर्जन,
प्रेम प्रसंग के चलते पक्षों के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ। शनिवार रात फायरिंग हुई। पत्थर भी फेंके गए। राहगीर किसान भी गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में हंसिया लगने की आशंका है। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। - संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed